The Lallantop
Logo

पटना से गिरफ्तार गैंगेस्टर एजाज लकड़ावाला डी कम्पनी के लिए काम कर चुका है

जिसका अपना ही भाई बना उसके पतन की वजह.

Advertisement

अंडरवर्ल्ड. एक दौर में मुंबई में जिसका ख़ौफ तैरता था. दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी. उसका कभी दाहिना हाथ था छोटा राजन. और छोटा राजन का करीबी था एजाज लकड़ावाला. डी कंपनी का शार्प शूटर. अब लकड़ावाला को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने बिहार की पुलिस की मदद से उसे पकड़ा. कहा जा रहा है कि वो नेपाल के रास्ते पटना पहुंचा था. कई साल से पुलिस को तलाश थी. उसके खिलाफ 27 मामले चल रहे हैं, जिसमें हत्या और फिरौती के कई मामले हैं. उसे 21 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement