The Lallantop
Logo

तिहाड़ जेल में बंद RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत

शहाबुद्दीन 2004 में दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे थे.

Advertisement

RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत हो गई. वह कोरोना संक्रमित थे. उनका इलाज दिल्ली के दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा था. तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की कोरोना रिपोर्ट 20 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शहाबुद्दीन 2004 में दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे थे. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के अनुसार शहाबुद्दीन 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया था. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement