गुज़रात का अहमदाबाद शहर. कोरोना वायरस से देश में सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक. शहर से 11 हज़ार से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं. ऐसे सेंसेटिव माहौल में यहां के एक सिविल अस्पताल की बड़ी गफलत सामने आई है. सिविल हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले देवराम भाई भीसीकर भर्ती हुए थे. उनको हाई शुगर और हाइपरटेंशन की शिकायत थी. सांस लेने में दिक्कत थी. ये कोविड का भी लक्षण है. इसलिए 28 मई को कोविड यूनिट में ट्रांसफर किए गए. टेस्ट हुआ. 29 मई को देवराम की मौत हो गई. लेकिन अभी तक उनकी कोविड रिपोर्ट आनी बाकी थी. देखिए वीडियो.
परिवारवालों ने जिसका अंतिम संस्कार किया, उसके ही 'हालत में सुधार' की खबर अस्पताल ने फोन करके दी
गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का मामला.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















