दुनियादारी दी लल्लनटॉप का अंतरराष्ट्रीय प्रसंगो से जुड़ा शो है. आज के शो में बात करेंगे,
दुनियादारी: शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचने से पहले बंद कमरे में क्या हुआ?
एयर चाइना का एक विमान अमेरिका के सैन फ़्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर उतरा. दरवाज़ा खुला तो सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े दिखे. 2017 के बाद ये उनका पहला अमेरिका दौरा है. तब से अब तक मिसिसिपी और यांग्सी नदी में काफ़ी पानी बह चुका है. तब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हुआ करते थे. अब जो बाइडन हैं. चीन में जिनपिंग बरकरार हैं. इसी बरस मार्च में उन्हें तीसरा कार्यकाल मिला है. और, जैसे-जैसे चीन की सत्ता पर उनकी पकड़ मज़बूत हुई, अमेरिका के साथ तनाव बढ़ता गया है. किन मुद्दों पर? कोरोना महामारी, साउथ चाइना सी, ताइवान, ऑकस डील, रूस-यूक्रेन, इज़रायल-हमास जंग आदि. दोनों देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ सेना उतारने की धमकी तक दे चुके हैं. इसी वजह से उनके शीर्ष नेताओं की मीटिग की अहमियत बढ़ जाती है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
1- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और शी जिनपिंग की मुलाकात पर.
2- जिनपिंग अमेरिका जाने के लिए क्यों माने?
Advertisement
3- इस मुलाकात का दुनियाभर में क्या असर पड़ेगा?

.webp?width=80)





















