The Lallantop
Logo

डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली में चलीं गोलियां, FBI ने 20 साल के Sniper पर क्या बताया?

अमेरिका में एक चुनावी रैली के दौरान Donald Trump भाषण दे रहे थे. तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. अब कैसी है ट्रंप की हालत? हमलावर को लेकर क्या पता चला है?

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान फायरिंग हुई है (Donald Trump Rally Firing). ये चुनावी रैली अमेरिका के पेंसिल्वेनिया की बटलर काउंटी में चल रही थी. न्यूज़ एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में ट्रंप घायल हो गए हैं. घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दिख रहा है कि भाषण देते वक्त ट्रंप पर अचानक गोलियां चलने लगीं. हमले के कुछ देर बाद उनका चेहरा और हाथ खून से सने हुए दिखे. 13 जुलाई को रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बटलर काउंटी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement