क्या वाकई में सलमान ने रानू मंडल को गिफ्ट किया है 55 लाख रुपए का घर?
वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई तो जान लीजिए.
Advertisement
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया रानू मंडल के वीडियोज़ से पटा पड़ा है. बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा’ है गाते हुए रानू का एक वीडियो वायरल हुआ और वो रियलिटी शोज़ की नज़र में आ गईं. ऐसे ही एक शो पर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी एंड हीर’ में एक गाना ऑफर कर दिया. और तब से रानू का हिमेश के साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने की रिकॉर्डिंग वाला वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस मामले में रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर वायरल हो रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















