The Lallantop
Logo

धनंजय मुंडे ने कहा, रेप के आरोप लगाने वाली लड़की से नहीं, उसकी बहन से संबंध थे!

महाराष्ट्र सरकार में सोशल जस्टिस मिनिस्टर हैं धनंजय मुंडे.

Advertisement

धनंजय मुंडे NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) के विधायक हैं. पार्टी के बड़े नेताओं में इनका नाम शुमार है. इनके ऊपर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं. महिला पेशे से सिंगर है. मुंबई में रहती है. महिला ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है. और इस बात की जानकारी महिला ने खुद 11 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. महिला का आरोप है कि धनंजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. ये भी कहा है कि ओशिवारा पुलिस स्टेशन उनकी लिखित शिकायत भी स्वीकार नहीं कर रहा है. ये भी आरोप लगाए हैं कि उनकी जान को खतरा है. पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मदद मांगी है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement