The Lallantop
Logo

महाराष्ट्र से पंजाब आए 12 श्रद्धालु कोरोना पॉज़िटिव हैं!

3700 लोग एक साथ रुके थे

Advertisement
महाराष्ट्र का नांदेड़ जिला. यहां से पंजाब लौटे सिख श्रद्धालुओं में से 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पहले आठ लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई. उसके बाद यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है. जबकि सैकड़ों लोगों के टेस्ट रिपोर्ट आने बाकी हैं. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पॉजिटिव पाए गए श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से पंजाब लौटे थे. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने नांदेड़ से आने वाले हर शख्स का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है. इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिन के लिए सरकारी क्वारंटीन में रहना होगा. पूरी खबर देखें वीडियो में.

Advertisement
Advertisement
Advertisement