The Lallantop
Logo

कोटा में दो दिन में 10 बच्चों की मौत हो गई, वजह डॉक्टरों की लापरवाही नहीं है

महीने भर में 77 बच्चों की मौत हो गई है.

Advertisement

राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में एक महीने के अंदर 77 बच्चों की मौत हो गई. 10 बच्चों की मौत तो केवल 23 और 24 दिसंबर के दिन ही हुई. बवाल मचा. सरकार से सवाल किया गया. एक जांच कमेटी बनाई गई. कमेटी में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के दो डॉक्टरों को शामिल किया गया. अमरजीत मेहता, जो एडिशनल प्रिंसिपल डॉक्टर हैं और रामबाबू शर्मा, जो शिशु रोग विशेषज्ञ हैं. इन दोनों की कमेटी ने जांच की और 30 दिसंबर के दिन रिपोर्ट सरकार को सौंप दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement