अभी क्रिमिनल केसों में दो साल की सजा होने के बाद नेताओं को छह साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दे दिया जाता है. वकील और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दाखिल करके इस रोक को आजीवन करने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि ये सरकारी कर्मचारियों और नेताओं को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने जैसा है. जब सरकारी कर्मचारी को गंभीर आपराधिक केस में दोषी पाए जाने पर जीवनभर के लिए सरकारी नौकरी से बैन कर दिया जाता है, तो नेताओं को क्यों नहीं किया जा सकता. याचिका में ये भी मांग की गई है कि दोषी पाए जाने के बाद नेताओं को अपनी पार्टी बनाने या किसी पार्टी में पदाधिकारी बनने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए. देखिए वीडियो.
सजा पाए नेताओं के आजीवन चुनाव नहीं लड़ने पर मोदी सरकार ने क्या कहा?
बीजेपी नेता ने याचिका लगाकर इसकी मांग की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



