पैंटीन, हर्बल एसेंस जैसे ब्रैंड्स में कैंसरकारी केमिकल पाए जाने की बात सामने आई है. इसके चलते इन कंज्यूमर गुड्स को बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने इन्हें बाजार से वापस ले लिया है. भारत के बाजार से नहीं, कनाडा और अमेरिका के मार्केट से. बताया गया है कि इन देशों में हुए परीक्षणों में इन ब्रैंड के शैंपू और कंडीशनर में कैंसर पैदा करने वाला रसायन बेंजीन पाया गया था. इसके बाद मंगलवार 21 दिसंबर को खबर आई कि P&G ने इन्हें कनाडा और अमेरिका के मार्केट से हटा लिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार P&G ने कहा है कि उसने स्वेच्छा से ये फैसला किया है. देखें वीडियो.
पैंटीन, हर्बल एसेंस में मौजूद है कैंसर करने वाला बेंजीन, भारत में बिक्री जारी
P&G ने इन्हें कनाडा और अमेरिका के मार्केट से हटा लिया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















