The Lallantop
Logo

BPSC पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी गठित, तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर क्या तंज कस दिया?

उनका कहना है कि कई सेंटर्स पर परीक्षा तय समय से पहले ही शुरू हो गई.

Advertisement

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पीटी परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच का आदेश दिया है. रविवार, 8 मई को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (PT) हुई. लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया. पेपर देकर बाहर आए छात्रों को जब इसका पता चला तो उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा शुरू कर दिया. यही नहीं, कुछ छात्रों का ये भी आरोप है कि इस परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधलेबाजी हुई है. उनका कहना है कि कई सेंटर्स पर परीक्षा तय समय से पहले ही शुरू हो गई. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement