The Lallantop
Logo

हारी सीट पर सांसदों को टिकट दे BJP ने क्या खेल रचा, राजस्थान,MP और छत्तीसगढ़ यहां फंसेगा चुनाव?

मध्य प्रदेश में भी चौथी लिस्ट आई. शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कहां से लड़ेंगे चुनाव?

Advertisement

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद बीजेपी ने राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 41 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें सात सांसद हैं. पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं है. बीजेपी ने बताया कि एक अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. उसी बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी. राजस्थान में 23 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होना है. 3 दिसंबर को बाकी राज्यों के साथ नतीजे आएंगे. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement