खटिए पर एक 55 साल की महिला लेटी हुई खांस रही थीं. कुछ लोग उनके पास बैठे हाथ वाला पंखा डोला रहे थे. दरवाजे पर दस्तक हुई, बाहर कुछ पुलिस वाले खड़े थे. घर में घुसते ही पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी. उन्हें खबर मिली थी कि घर में गोकशी चल रही है, लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला. आरोप है कि पुलिस वालों ने घर की महिलाओं से अभद्रता की. कथित तौर पर बीमार महिला को धमका दिया, वो गिर गईं. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. अब सवाल ये कि महिला की मौत का जिम्मेदार कौन है?
बिजनौर में गोकशी के शक में पुलिस ने दी दबिश, बाद में महिला की मौत हो गई!
घटना यूपी के बिजनौर की है. पुलिस को खबर मिली थी कि घर में गोकशी चल रही है, लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















