28 फरवरी को भोपाल में युवाओं ने पटवारी परीक्षा (Patwari Recruitment) का विरोध किया. मध्य प्रदेश में 2023 के परीक्षा परिणाम के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने जांच रिपोर्ट शीघ्र जारी करने की मांग की है. अभ्यर्थी नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले एकजुट हुए थे. एमपी नगर चौराहे पर एकजुट होने के बाद अभ्यर्थी वल्लभ भवन की तरफ बढ़े। पुलिस ने उनको व्यापम चौराहे के पास बैरिकेटिंग कर रोक लिया. इसके बावजूद आगे बढ़ने की बात पर अड़े कुछ अभ्यार्थियों को हिरासत में ले लिया. पूरा मामला विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें!
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर भोपाल में धरना-प्रदर्शन, पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया
मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू कर दिया है. भोपाल में प्रदर्शन के लिए जुटे अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर कराना चाहते हैं. उनका यह भी कहना वे अब दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जुटेंगे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















