मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal arrest) की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया. सबको crush करने में लगे हैं. यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है सब जानती है. जय हिन्द. आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया है.कई आप नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
'3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया' : सुनीता केजरीवाल
ED ने अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. इसको लेकर उनकी सुनीता केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










