The Lallantop
Logo

दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक और किसान ने आत्महत्या की

आंदोलन के दौरान अब तक 50 से ज्यादा किसान जान गंवा चुके हैं.

Advertisement

दो जनवरी 2021. किसान आंदोलन का 38वां दिन. दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक और किसान ने आत्महत्या कर ली. गाजियाबाद के यूपी गेट पर किसान ने शौचालय में सुसाइड कर लिया. किसान का नाम कश्मीर सिंह है. वह 75 साल के थे. कश्मीर सिंह का सुसाइड नोट भी मिला है. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि जहां उनकी मौत हुई है, वहीं उनका पोता अंतिम संस्कार करे. उनकी अंत्येष्टि दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ही हो. सुसाइड नोट में लिखा है कि सरकार फेल हो गई है. आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे. सरकार सुन नहीं रही है, इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं. मृतक किसान का सुसाइड नोट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

 

Advertisement