The Lallantop
Logo

देवेंद्र फडणवीस के 22 साल के भतीजे को कोरोना वैक्सीन लगने पर बवाल मच गया

कांग्रेस सवाल उठा रही है कि उन्हें आखिर वैक्सीन लगी कैसे.

Advertisement

महाराष्ट्र कांग्रेस ने ट्विटर पर नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में कोरोना वैक्सीन लेते हुए एक युवक की तस्वीर शेयर की. असल में यह तस्वीर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय की है. यह तस्वीर खुद तन्मय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की थी. इसमें वह कोरोना की वैक्सीन लेते नजर आ रहे हैं. लेकिन वह न तो 45 साल या उससे ऊपर के हैं और न ही फ्रंट लाइन वर्कर हैं. कांग्रेस सवाल उठा रही है कि उन्हें आखिर वैक्सीन लगी कैसे. फिर क्या था, बवाल हो गया. आइए जानते हैं पूरा मामला. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement