The Lallantop
Logo

भाजयुमो रैली के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई तो पुलिस ने रासुका लगा दिया

क्या एक ही समुदाय के लोगों के खिलाफ़ दर्ज किया गया केस?

Advertisement

मध्य प्रदेश का उज्जैन. यहां भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक रैली हुई. रैली एक मुस्लिम बहुल मोहल्ले से गुज़री. रैली के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई. इस हिंसा में मोहल्ले के ही चार लोगों पर एमपी पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून यानी रासुका लगा दिया. इसके अलावा तीन और लोगों पर पुलिस ने दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज किया है. पुलिस और प्रशासन पर भेदभाव के आरोप हैं, जबकि पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement