यूपी का कानपुर जिला. 2018 में यहां कथित तौर पर एक लड़की से छेड़छाड़ हुई. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की. मां और मौसी ने गवाही दी. 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हाल ही में वो सभी ज़मानत पर बाहर आ गए. 9 जनवरी को उन्होंने मां और मौसी को गवाही वापस लेने के लिए कहा. वो नहीं मानीं. आरोपियो ने उन्हें बेरहमी से पीटा. मां और मौसी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां 17 जनवरी को मां की मौत हो गई. मौसी अस्पताल में भर्ती है. उसका इलाज चल रहा है. मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बनाया. अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कानपुर: छेड़छाड़ के आरोपियों का पीड़िता की मां को पीटने का वीडियो वायरल हो गया
कुछ दिन पहले ही ज़मानत पर जेल से बाहर आए थे, तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















