कोरोना की वजह से शादी-ब्याह और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सिमित कर दी गई है. राज्यों ने इसके लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं. राजस्थान में शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. लेकिन भीलवाड़ा में एक शादी में 250 लोगों को बुला लिया गया. नतीजा ये हुआ कि 16 लोगों को कोरोना हो गया. दूल्हे के दादा की कोरोना से मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद दूल्हे के पिता पर 6,26,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह पैसा कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की देखभाल और इलाज पर खर्च होगा. देखिए वीडियो.
राजस्थान: शादी में शामिल हुए 250 लोगों में से 16 कोरोना संक्रमित और एक की मौत
50 की ही अनुमति थी, प्रशासन ने दूल्हे के पिता पर लगाया छह लाख का जुर्माना.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















