The Lallantop
Logo

मथुरा में पानी की टंकी गिरने से 2 की मौत 13 घायल, UP की Yogi सरकार पर सवाल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 30 जून की शाम पानी की टंकी गिर गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. इस टंकी को 3 साल पहले ही बनाया गया था. कृष्णा विहार में बनी इस टंकी की क्षमता ढाई लाख लीटर थी.

Advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में महज 3 साल पहले बनी पानी की टंकी गिर गई. यह टंकी मथुरा के कृष्णा विहार कॉलोनी के बीचों बीच बनी थी. ढाई लाख लीटर की क्षमता वाली ये टंकी 30 जून की शाम 5 बजे भर-भराकर गिर गई. इससे 2 लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल हो गए. साथ ही इसकी चपेट में कई घर आ गए. कई गाड़ियां तबाह हो गईं. कॉलोनी के लोगों ने ये भी बताया कि जब ये टंकी बन रही थी, तो लोगों ने इसके कॉलोनी के बीचों बीच बनने का विरोध किया था. लेकिन विरोध के बावजूद जल निगम और स्थानीय पार्षद ने लोगों की बातों को अनदेखा करते हुए ये टंकी बना दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath on Mathura water tank collapse) ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

Advertisement
Advertisement