The Lallantop

इन लड़कों के पास तो दिवाली के लिए कुछ स्पेशल है, तुम अपना बताओ

फुल्ली तैयारी कर ली है. कुछ अलग और अच्छा जो करना है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिवाली का माहौल है. #Sandesh2Soldiers कैंपेन चल रहा है. लोग दबा कर शॉपिंग करने के अलावा जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. ट्वीटकर रहे हैं. मोदी जी ने पर्सनली कई लोगों के ट्वीट्स को रीट्वीट किया है. कुल मिलाकर जवानों की दिवाली इस बार चका-चक होने वाली है.
गुजरात के वडोदरा में दिवाली पर कुछ यूथ ने सेलिब्रेशन के लिए कच्छ बॉर्डर जाने का फैसला किया है. वो इस दफा दिवाली अपने परिवार के साथ मनाने के बजाए आर्मी जवानों के साथ मनाएंगे. और उन्होंने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. मैसेज के साथ ऑर्गेनिक कार्ड्स-वार्ड्स बना रखा है. मिठाईयों के डिब्बे भी झोले में भरे जा चुके हैं. ये ऑर्गेनिक है या नहीं ये कहना मुश्किल है. अब बस इंतजार है तो केवल दिवाली का.
Army greetings
जवानों के लिए हैंडमेड दिवाली संदेश

army sweets
इस दिवाली कुछ मीठा हो जाए

Advertisement
Advertisement