The Lallantop

एक रुपए में स्मार्टफोन और पावरबैंक पाने का मौका!

आपको एक काम करना पड़ेगा और आगे आपकी किस्मत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

20वीं सदी में आजाद भारत के धनबाद में एक प्रख्यात समाज-सुधारक पैदा हुए थे, सरदार खान. हिंसा के प्रबल समर्थक सरदार का जीवनकाल यूं तो अल्प रहा, किंतु सीमित समय में ही उन्होंने समाज को एक नया नजरिया प्रदान किया. मिल-जुलकर एक-दूसरे का भला करने का नजरिया. असम से आई बंगालन को तापने से पहले वो अपने साथी असगर को दार्शनिक अंदाज में समझाते हैं, 'तुम लोगों के साथ समस्या यही है. सिर्फ अपने बारे में सोचते हो. स्वार्थी कहीं के.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तब असगर ने मुश्किल से सरदार की बात मानी थी, वैसे ही 21वीं सदी में ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों ने सरदार के सिद्धांत का अक्षरश: पालन किया है. अब देखिए न, शाओमी 'Mi Max 2' लॉन्च कर रही है. इसे ऑनलाइन खरीदने वाले लोग अगर जियो चलाते हैं, तो उन्हें 100 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. जो जियो यूजर्स इसके अलावा शाओमी का कोई और फोन यूज करेंगे, उन्हें भी 30-30 जीबी डेटा दिया जाएगा. सेल में अगर SBI के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो 5% कैशबैक मिलेगा. कुछ नहीं तो हर खरीदारी पर Goibibo का एक कूपन मिल जाएगा, जिससे होटल रूम बुक कराने पर दो हजार रुपए तक की छूट ही मिल जाएगी.

sbi

Advertisement

चलो अब इस बात को हिंदी में समझते हैं

शाओमी अपना नया फैबलेट Mi Max 2 ला रही है. फैबलेट वो होता है, जो स्मार्टफोन से बड़ा, लेकिन टैबलेट से छोटा होता है. ये फोन 27 जुलाई को लॉन्च होने वाला है, लेकिन कंपनी ने सोचा कि इसका और ज्यादा फायदा उठाया जाए. इसके लिए कंपनी ने इंडिया में 20 जुलाई को अपनी तीसरी एनिवर्सरी पर सेल रख दी. तो अब शाओमी की वेबसाइट पर 20 और 21 जुलाई को सेल चलेगी. इसमें ये फैबलेट तो मिलेगा ही, दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी कई ऑफर मिलेंगे. 21 जुलाई के बाद ये फैबलेट फिर सीधे 27 जुलाई को ही मिलेगा.


Mi Max 2
Mi Max 2

दूसरे ऑफर्स में ये सब दे रही है शाओमी

Advertisement

20-21 जुलाई की सेल में आप -


- Mi Max 2 खरीद सकते हैं. इसका अभी एक ही वर्जन आया है, जिसकी कीमत 16,999 है. - Redmi 4 जो फोन है, वो 6,999 रुपए में मिल जाएगा. - Redmi Note 4 जो खूब चला है, वो 9,999 रुपए में मिल जाएगा. - Redmi 4A छोटे सेग्मेंट वाला है, जो 5,999 रुपए में मिल जाएगा. - शाओमी के कैप्सूल इयरफोन, हेडफोन और सेल्फी स्टिक पर 100 से 300 रुपए तक की छूट मिलेगी. - शाओमी की वेबसाइट पर कूपन बिकेंगे.

इन ऑफर्स के अलावा शाओमी ने जो सबसे बड़ा लाहरा दिया है, वो एक रुपए की फ्लैश सेल का है. इन दो दिनों में 10 Redmi 4A स्मार्टफोन, 10 हजार mAh के 25 पावरबैंक और 15 वाई-फाई रिपीटर एक-एक रुपए में बेचे जाएंगे. हालांकि, इसमें एक झोल है. एक रुपए में ये चीजें खरीदने के लिए आपको अपने सोशल चैनल्स पर शाओमी का ये पेज शेयर करना होगा. आगे आपकी किस्मत.

flash

लेकिन Mi Max 2 का इतना हल्ला क्यों है

6.44 इंच का फैबलेट Mi Max 2 शाओमी के ही 2016 में आए स्मार्टफोन Mi Max और Mi Max Prime का सक्सेसर है. इसके लॉन्च होते ही इसका तुलना नोकिया 3310 से होने लगी. नोकिया 3310 फीचर फोन है, जिससे नोकिया वापसी कर रहा है. Mi Max 2 की बैटरी 5300 mAH की है. शाओमी का दावा है कि 68% चार्ज होकर ये फोन पूरे दिन चलेगा और 68% चार्जिंग सिर्फ एक घंटे में हो जाएगी. इसका टॉकटाइम 57 घंटे का है, जो नोकिया 3310 से दोगुना है. क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने की वजह से ये ज्यादा पावर-एफिशिएंट होगा.


नोकिया 3310
नोकिया 3310

हालांकि, इसका कैमरा 12 मेगापिक्सल का ही है, जबकि इसके पिछले फोन Mi Max में 16 मेगापिक्सल का कैमरा था. अभी ये फैबलेट सिर्फ एक ही वर्जन में आएगा, जिसका कलर मैट ब्लैक, रैम 4 जीबी और स्टोरेज 64 जीबी होगी.

अच्छा, एक मुद्दे की बात और जान लो. ये सारे ऑफर और ये सारे प्रॉडक्ट आपको तभी तक मिलेंगे, जब तक स्टॉक में होंगे. मने अगर 21 तारीख को स्टॉक खत्म हो गया, तो आप हमारे ऊपर न चढ़ जाना कि शाओमी फोन नहीं दे रही है. बाकी और ज्यादा जानकारी चाहिए, तो उनकी साइट को गुगला लो.




ये भी पढ़ें:

ऐमजॉन पर टेस्टिकल्स की लाइटें बिक रही हैं!

ऐमजॉन पर 94% डिस्काउंट पर मिल रहा है ये मोबाइल, लेओगे?

क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें

Advertisement