चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) से लड़ गए. मतलब गुत्थम गुत्था वाला नहीं, लेकिन दोनों के बीच बहस हुई है तगड़ी. बहस इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो है इंडोनेशिया के शहर बाली में हुए जी-20 सम्मेलन का. इसमें शी जिनपिंग किसी मुद्दे पर जस्टिन ट्रूडो से बतिया रहे हैं और उनका बॉडी लैंग्वेज सामान्य नहीं लग रहा.
G-20 में शी जिनपिंग ने जस्टिन ट्रूडो को बुरी तरह सुना डाला, वीडियो वायरल
शी जिनपिंग बोले- '...सम्मानजनक तरीके से बात करें.'


शी जिनपिंग शिकायती लहज़े में जस्टिन ट्रूडो से चायनीज भाषा में बात कर रहे हैं. उनकी बात का अंग्रेजी अनुवाद करने वाले शख्स की बात को हम आपको हिंदी में बताते हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अनुवादक ने शी जिनपिंग की बात को इस तरह बताया,
“हमारे बीच जो भी चर्चा हुई वो अख़बारों में लीक हो गई, ये ठीक नहीं है... और बातचीत का ये कोई तरीका नहीं था. अगर आप (ट्रूडो) सच्चे हैं, तो हमें एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक तरीके से संवाद करना चाहिए, नहीं तो ये कहना मुश्किल होगा कि इसका नतीजा क्या होगा.”
इसका प्रधानमंत्री ट्रूडो अंग्रेजी भाषा में जवाब देते हैं. उन्होंने जो कहा उसका हिंदी अनुवाद है,
“कनाडा में हम स्वतंत्र और खुली बातचीत में यकीन रखते हैं और हम ऐसा आगे भी जारी रखेंगे. हम सकारात्मक रूप से एक साथ काम करने की दिशा में बढ़ेंगे, लेकिन ऐसी भी कई चीज़ें होंगी जिन पर हम असहमत होंगे.”
ट्रूडो की बात खत्म होने पर शी जिनपिंग कहते हैं,
“बहुत अच्छा, लेकिन पहले ऐसी स्थितियां बनाएं.”
इसके बाद दोनों नेता हाथ मिलाकर अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा संवाद जी-20 सम्मेलन के आखिरी दिन यानी 16 नवंबर का है. वहां मौजूद किसी कैमरामैन ने पूरी बात कैमरे में कैद कर ली.
Xi Jinping किस बारे में बात कर रहे?असल में जी-20 सम्मेलन के पहले दिन 15 नवंबर को शी जिनपिंग और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात हुई थी. इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मीडिया को बताया कि ट्रूडो ने चीनी राष्ट्रपति के सामने कनाडा के चुनावों में चीनी दखल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. साथ ही रूस-यूक्रेन संकट, उत्तर कोरिया के हालात और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई.
चीनी राष्ट्रपति 10 मिनट की इस मुलाकात में हुई बातचीत को लेकर ही अपने समकक्ष से शिकायत कर रहे थे. उनका कहना था कि इसे पब्लिक को नहीं बताना था.
Video: शी जिनपिंग ने ये फाइल देख पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकाल दिया?













.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



