The Lallantop

PAKvsAFG मैच में तिरंगे का अपमान हुआ, Video में दिख रहे पुलिसवाले पर क्या कार्रवाई हुई?

World cup 2023 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच का ये वीडियो वायरल है. पुलिसकर्मी पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है. फैन्स से उसकी क्या झड़प हुई? क्यों तिरंगे पर दोनों के बीच विवाद हो गया?

Advertisement
post-main-image
ये मामला चेन्नई में हुए मैच के दौरान का है | (तस्वीर साभार: सोशल मीडिया)

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है. मामला 23 अक्टूबर का है. स्टेडियम के गेट नंबर 4 के नजदीक क्रिकेट फैन्स को तिरंगे के साथ प्रवेश करने से रोका गया. घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले के ठीक पहले की है. सोशल मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी डस्टबीन से तिरंगा निकालकर पुलिस वैन में रख रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी से प्रारंभिक पुछताछ की गई है. साथ ही उनका ट्रांसफर कंट्रोल रुम कर दिया गया है. ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा,

MAC Stadium में बंदोबस्ती के लिए तैनात एसआई से पूछताछ की गई है. जांच कर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. ऐसी कोई भी दूसरी घटना सामने नहीं आई है. कई दर्शक स्टेडियम के अंदर तिरंगा लेकर गए हैं और उन्हें तिरंगा लहराते भी देखा गया है.

Advertisement

MAC Stadium का पूरा नाम  Muthiah Annamalai Chidambaram Stadium है. इसे एमए चिदंबरम स्टेडियम या चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान की जीत हुई, पाकिस्तान में जडेजा वायरल हो गए

इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि पुलिस वालों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ फैन्स को प्रवेश नहीं करने दिया. एक्सप्रेस ने ट्रिप्लीकेन इलाके के डीसीपी देशमुख शेखर संजय से इस मामले में बातचीत की. डीसीपी ने बताया कि तिरंगे के साथ स्टेडियम में प्रवेश पर बैन नहीं है. हालांकि पुलिस वालों को विवादित झंडे और बैनरों पर नजर रखने के लिए कहा गया था.

Advertisement

डीसीपी देशमुख ने आगे कहा, 

"ऑफिसर ने कुछ फैन्स को तिरंगे के साथ प्रवेश करने से रोका. उसके बाद ऑफिसर ने पास के डस्टबिन में राष्ट्रीय झंडे को फेंक दिया. फिर उन्होंने झंडे को वापस निकाल लिया."

इस बीच तमिलनाडु BJP के स्टेट प्रसीडेंट के अन्नामलाई ने भी एक्स (ट्विटर) पर इस मामले में पोस्ट किया है. उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने लिखा कि TNCA को ये अधिकार किसने दिया? उन्होंने तमिलनाडु पुलिस से वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

23 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच था. वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत मिली. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 283 रन का टारगेट दिया था. जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट गंवा कर इस टारगेट को पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की हार नहीं पचा पा रहे वहां के फैन्स, गंभीर ने और नमक छिड़क दिया

Advertisement