‘लिली’ शान-शौकत और ग्लैमर के मामले में सबसे आगे थी. लेकिन बात जब सुडौल और आकर्षक फिगर की आती थी, तो यह खूबसूरत हसीना सबसे पीछे रह जाती. लेकिन दुनिया में जैसे हर समस्या का इलाज है, वैसे ही इसका भी है. लिली ने करीब 40 लाख रुपये खर्च करके अपने कूल्हों को एक मृत व्यक्ति के फैट से भरवा लिया.
मरे हुए लोगों की चर्बी से अपने ब्रेस्ट और कूल्हे भरवा रहीं महिलाएं, इस सर्जरी के बारे में कितना जानते हैं आप?
Mini Brazilian Butt Lift (BBL) सर्जरी इन दिनों अमीर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसमें मृत डोनर्स के फैट (चर्बी) का इस्तेमाल शरीर के हिस्सों में उभार लाने के लिए किया जाता है.
.webp?width=360)

शुरू में यह बात थोड़ी अटपटी लग सकती है. लेकिन ऐसा ही है. यह कॉस्मेटिक सर्जरी इन दिनों अमीर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस सर्जरी को ‘मिनी ब्राज़ीलियन बट लिफ्ट’ (BBL) सर्जरी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल दशकों से किया जा रहा है. इसमें मृत डोनर्स के फैट (चर्बी) का इस्तेमाल शरीर के हिस्सों में उभार लाने के लिए किया जाता है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क की रहने वाली लिली (बदला हुआ नाम) ने भी इसी सर्जरी का इस्तेमाल किया. इस फैट से उसके कूल्हों के गड्ढों को भरा गया और जांघ पर हुई पुरानी लिपोसक्शन सर्जरी की खामियों को ठीक किया गया. लिपोसक्शन (Liposuction) एक कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसका इस्तेमाल शरीर के हिस्सों से एक्सट्रा और जिद्दी फैट को हटाने के लिए किया जाता है.
बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट का नाम ‘एलोक्ले’ है, जो मृत डोनर्स के शुद्ध फैट से बना एक बॉडी फिलर है. इसका इस्तेमाल स्तन, कूल्हे, नितंब, कंधे और छाती को हल्के और प्राकृतिक तरीके से उभारने के लिए किया जा रहा है. इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें न तो इम्प्लांट लगाए जाते हैं और न ही लिपोसक्शन या जनरल एनेस्थीसिया की जरूरत पड़ती है.

प्लास्टिक सर्जनों का कहना है कि ‘एलोक्ले’ प्रक्रिया बेहद कम समय में पूरी हो जाती है. ज्यादातर मामलों में यह एक घंटे से भी कम समय में, लोकल एनेस्थीसिया के साथ की जाती है. डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज़ अक्सर उसी दिन अपने रोज़मर्रा के काम पर लौट सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सीनियर अधिकारी ने तो ब्रेस्ट सर्जरी के दौरान कॉन्फ्रेंस कॉल भी अटेंड की और कुछ ही देर बाद ऑफिस लौट गईं.
बताते चलें कि पारंपरिक BBL सर्जरी में व्यक्ति के ही शरीर से चर्बी निकालकर नितंबों में डाली जाती है, जबकि ‘एलोक्ले’ तकनीक में मृत डोनर्स के फैट का इस्तेमाल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ओरल सेक्स कब खतरनाक है, क्या इससे मुंह में कैंसर हो जाता है?
प्लास्टिक सर्जन डैरेन स्मिथ का कहना है,
‘एलोक्ले’ ऐसे लोगों के लिए भी बहुत बढ़िया है, जो नहीं चाहते कि उनके शरीर में गड्ढों को भरने के लिए दोबारा लिपोसक्शन करके चर्बी निकाली जाए.
लेकिन यह सर्जरी सिर्फ पतली महिलाओं और बेहद आकर्षक दिखने वाली महिलाओं के लिए ही नहीं है. स्मिथ ने बताया कि यह उन लोगों के बीच भी मांग में है जिन्होंने हाल ही में ओज़ेम्पिक और मौनजारो जैसे वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करके काफी वजन कम किया है. डॉक्टर ने बताया,
एलोक्ले के साथ ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और मिनी BBL करवाने आने वाले कई मरीज़ ऐसे लोग हैं जिन्होंने ओज़ेम्पिक दवाई की वजह से अपने शरीर के उन हिस्सों से भी फैट की मात्रा काफी हद तक खो दी है, जहां वे इसे खोना नहीं चाहते थे.
हालांकि, इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर है. इस सर्जरी की लागत लगभग 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है.
वीडियो: सेहत: ब्रेस्ट का शेप, साइज़ बदला यानी कैंसर हो गया है?











.webp?width=275)



.webp?width=120)


