The Lallantop

मेनका गांधी जी, माधुरी दीक्षित को बचा लो

6 जुलाई को शुरू हुई थी हेल्पलाइन. 200 से ज्यादा कंप्लेन आ चुकी हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कुछ दिनों पहले एक हेल्पलाइन सर्विस शुरू की. #IAmTrolledHelp के नाम से. ताकि ऑनलाइन बुलीइंग और मनचलों से लोगों को बचाया जाए. और साइबर क्राइम खत्म हो सके. अब तक इस हेल्प लाइन पर कुल 200 कंप्लेन आ चुकी हैं. दिक्कत ये है कि लोग इसके जरिए अपनी पर्सनल और ऊटपटांग शिकायतें भेज रहे हैं. जिसका दूर-दूर तक इस हेल्पलाइन से कोई कनेक्शन नहीं है. एक ने लिखा कि मेनका जी जरा ध्यान दीजिए ताकि लोग माधुरी दीक्षित को भद्दे कमेंट्स कर परेशान न करें. वो बहुत अच्छी हैं. लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए इसके लिए स्पेशल साइबर सेल को तैनात किया गया है. स्पेशल सेल ने 200 शिकायतों में से कुछ ढंग की शिकायतें अलग की हैं. एक्शन भी लिया गया है. दो मनचलों के ट्विटर अकाउंट का शटर गिरा दिया गया है. ज्यादातर जो काम की कंप्लेन थीं, उसमें बेहूदे कमेंट्स थे. एक लड़की ने लिखा था, मैंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक लड़के को दोस्त बनाया. जैसे ही ऐड किया, लड़के ने टाइमलाइन पर गंदी फोटो की बमबारी कर दी. लड़की ने स्क्रीनशॉट लेकर शिकायत कर दी. स्पेशल सेल ने फेसबुक को इसकी जानकारी दे दी है. और लड़की को पुलिस में कंप्लेन करने को कहा है. ट्विटर से जुड़ी अगर कोई सीरियस शिकायत होती है, तो इनकी टीम उसे ट्विटर को सौंप देती है. उसके बाद ट्विटर तय करता है कि उसका क्या करना है. साइबर सेल की टीम का एक ऑफिसर बताता है कि जब हमें माधुरी दीक्षित वाली कंप्लेन मिली, हम चौंक गए. मतलब लोग चाहते हैं कि उनके पसंदीदा एक्टर को कोई परेशान न करे. इसके अलावा हमारे पास ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement