The Lallantop

डिलिवरी के बाद ICU में महिला के साथ सेक्शुअल असॉल्ट

हरियाणा का केस है. महिला ने कुछ देर पहले बेबी को जन्म दिया था. हालत नाजुक होने की वजह से ICU में रखा गया था.

Advertisement
post-main-image
JPEG Pro
हैवानियत की इंतहा! एक शख्स ने हॉस्पिटल के ICU में घुसकर महिला से सेक्शुअल असॉल्ट को अंजाम दिया. महिला हाल ही में मां बनी है. हरियाणा के झज्जर जिले का केस है. बहादुरगढ़ में 22 साल की एक महिला ने कुछ घंटों पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया. मां की हालत नाजुक होने की वजह से उसे ICU में भर्ती किया गया था. शनिवार को एक अंजान आदमी पहुंचा उसके पास और उसके साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं. पहले तो महिला को लगा कि डॉक्टर जांच कर रहा है. फिर उसकी बदनीयत ताड़ गई. जबतक वो आवाज लगा कर किसी को बुलाती, आदमी निकल भागा. उसको लगा होगा कि वह भागने में कामयाब हो जाएगा. पर ऐसा हुआ नहीं. कॉरिडोर और पार्किंग में लगे CCTV कैमरे में उसकी फुटेज आ गई. फुटेज से पता चला है कि आरोपी हुंडई एलेंट्रा कार से आया था. उस वीडियो के सहारे पुलिस उस आदमी की तलाश में लग गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement