The Lallantop

महिला ने काजू कतली के साथ जो किया, उसके बाद मिठाई प्रेमियों में खौफ़ का माहौल है

वायरल होने के लिए लोग हदें पार कर रहे हैं? खाने पर अत्याचार का नया वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट के गलियारों में सनसनी है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (Image:X)

एक बार किसी को मीठे नूडल्स बनाते देख लिया था. तब से वो भयानक नजारा मन से निकला ही नहीं. ये सिलसिला यहीं नहीं रुकता, कभी गोलगप्पों के साथ अत्याचार होता है. गोलगप्पों में चॉकलेट डालने जैसे गुनाह को बेधड़क अंजाम दिया जाता है. तो कभी ऑमलेट में पान मसाले से स्वाद बढ़ाया जाता है. वहीं इस सबके बीच काजू कतली (Kaju Katli) के साथ महिला के अत्याचार का एक वीडियो वायरल (Viral video) हो रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर हाल ही में bymokesbakshy नाम के यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में एक महिला काजू कतली को बेसन में लपेटते देखी जा सकती हैं. बेसन लपेटने के बाद महिला बेरहमी से काजू कतली को गरम कढ़ाई में डाल देती हैं. सुनने में तो ये भी आ रहा है कि वीडियो देखने के बाद से काजू कतली के चाहने वालों में खौफ का माहौल है.

वीडियो पर लोगों के कमेंट तो और भी खूंखार हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह एपिसोड क्राइम पेट्रोल में आ सकता है .” वहीं एक और यूजर ने कमेंट छापा कि कोई तो रोक लो. एक ने लिखा कि 800 रुपए किलो की काजू कतली को 20 की 100 ग्राम बना दिया. बाकि आप पहले वीडियो देखिए फिर आगे बात करते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में मजा आ रहा था, फिर आया खाना, खाने में था दही, उसे देखकर सारा मजा खराब!

ये वीडियो 5 मार्च को पोस्ट किया गया था. इस वायरल वीडियो (Viral video) को खबर लिखे जाने तक 64 हजार लोग देख चुके हैं. 300 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इसके अलावा 80 से ज्यादा लोगों ने इसे रिपोस्ट (repost) भी किया है. फिलहाल काजू कतली की हालत पर कोई अपडेट नहीं मिल पाया है. आते ही सबसे पहले आप ही को बताएंगे.

Advertisement

वीडियो: 'कन्हैया मेरा छोटा भइया', जानें बंपर वायरल वीडियो की पूरी कहानी

Advertisement