मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) के किनारे एक युवती की लाश मिली है. मृतका की उम्र 21 से 22 साल के बीच बताई जा रही है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. शव एक लाल रंग के सूटकेस में मिला है. शव को पन्नी से लपेटा गया था. चेहरे और सिर पर खून के निशान थे. इलाके के सर्किल ऑफिसर ने मीडिया को बताया,
यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला सूटकेस, सूटकेस में मिली युवती की लाश
मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं.


"सुबह हमें सूटकेस के बारे में जानकारी मिली. सूटकेस में एक युवती का शव था. पहचान की कोशिश की जा रही है. ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंक दिया गया. आशंका है कि उसे कंधे के पास गोली मारी गई. हमें पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि क्या सच में उसे गोली मारी गई."
पुलिस ने मांगी जानकारीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए दूसरे पुलिस स्टेशनों में संपर्क किया है. जानकारी मांगी गई है कि क्या किसी लापता युवती की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसकी पहचान मृतक युवती से मिलती हो. रिपोर्ट्स के अनुसार, बैग एक अंडरपास के पास सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. ये अंडरपास मथुरा-वृंदावन एग्जिट के पास है. पुलिस ने बताया है कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतका की फोटो को सर्कुलेट कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, मामले में कई टीमें लगाई गई हैं.
ये पूरा घटनाक्रम तब सामने आया है, जब मथुरा में पुलिस को एक साल पहले दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर एक काले रंग का सूटकेस मिला था. इस सूटकेस में एक महिला का शव था. मृतक महिला की उम्र 30 साल के आसपास बताई गई थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
वीडियो- श्रद्धा की हत्या का आरोपी खुद को ये सब बताता था











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



