The Lallantop

रोहित शर्मा को टिकता देखकर टिम पेन ने जो कहा वो सुनकर हंसी छूट जाएगी

विकेट के पीछे टिम पेन अचानक सीटी क्यों बजाने लगे?

Advertisement
post-main-image
टिम पेन ने रोहित शर्मा को जो कहा उसे देख स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाज़ा की भी हंसी छूट गई.
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट चल रहा है. मेलबर्न में इस टेस्ट के दूसरे दिन एक मजेदार चीज देखने को मिली. पुजारा 106 और कोहली 84 रन बनाकर आउट हुए और अब रहाणे के साथ रोहित शर्मा टिक गए हैं. हालांकि रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक 13 रन निकले हैं मगर इसके लिए रोहित ने 52 गेंदें ली हैं. यानी रोहित शर्मा की बैटिंग की तासीर से उल्ट. रहाणे और रोहित के बीच 62 रनों की पार्टनरशिप हुई. और यही बात ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रही है क्योंकि पहले ही इंडिया चाय तक 4 विकेट के नुकसान पर 346 रन बना चुकी है और अगर रोहित शर्मा टिक गए तो ये स्कोर कब 500 हो जाएगा, पता नहीं चलेगा. रोहित शर्मा की एकाग्रता को भंग करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन ने स्लेजिंग का नया तरीका निकाला. स्टंप माइक में सुना गया कि टिम पेन बार-बार रोहित शर्मा को उकसा रहे हैं कि वो छक्का मारने की कोशिश करें. नेथन लायन बॉलिंग कर रहे थे और टिप पेन ने रोहित शर्मा को सुनाते हुए कहा- रॉयल्य और इंडियंस के बीच मैच चल रहा है और अगर रोहित छक्का मार देते हैं तो वो आईपीएल में वो मुंबई इंडियन्स में चले जाएंगे. रॉयल्स यानी राजस्थान रॉयल्स और इंडियन्स यानी मुंबई इंडियन्स. रॉयल्स के अंजिक्य रहाणे दूसरे छोर पर थे और स्ट्राइक पर मुंबई इंडियन्स के रोहित शर्मा. टिम पेन का एक और वीडियो देखिए- टिम पेन इस मैच में आईपीएल का जिक्र ले आए और कंमेंट्री बॉक्स में एडम गिलक्रिस्ट और मुरली कार्तिक की हंसी छूट गई. सभी को पिछले मैच में ऋषभ पंत की स्लेजिंग याद आ गई. यहां भी कुछ मिनटों के लिए स्टंप माइक को लाइव किया गया. यहां टिम पेन सीटी बजाते भी दिखे. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करने लगे कि टिम पेन ने बल्लेबाजों की एकाग्रता भंग करने का नया तरीका निकाल लिया है. मगर खास बात ये कि टिम पेन ने जितनी भी कोशिश की कि रोहित शर्मा कोई गलत शॉट खेलें, वो हुआ नहीं. रोहित यहां टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए उतरे हैं और यहां वो कोई भी गलती करते नहीं दिखे हैं. उम्मीद है रोहित एक अच्छी और बड़ी पारी यहां खेलेंगे क्योंकि उनके फैन्स उन्हे सफेद जर्सी में बहुत मिस करते हैं. ट्विटर रिएक्शन्स देखिए- Paine Paine1 Paine2 Paine3 Paine4.jpeg' Paine5.jpeg'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement