The Lallantop

Domino's ने इंग्लैंड के हरेक विकेट पर ऑफर फेंका था, अब गालियां पड़ रहीं

भारत के सेमीफाइनल हारने के बाद Domino's की टीम इंडिया से कम आलोचना नहीं हुई.

Advertisement
post-main-image
हार के बाद टीम इंडिया और डॉमिनोज़ के एक आउटलेट की तस्वीर. (क्रेडिट- AFP और Domino's)

T20 वर्ल्डकप में इंडिया-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में सबसे खराब क्या था? केएल राहुल का देर से आउट होना. प्लास्टिक वाली बॉल जैसी गेंदबाजी करना. लगान की प्रैक्टिस जैसी फील्डिंग. या शर्मा जी के लड़के की कैरम मैच जैसी कप्तानी. दरअसल, ये सारे ही जवाब गलत हैं. रो कर वर्ल्ड कप से वापस लौटने को मजबूर टीम इंडिया ने करोड़ों फैन्स के साथ उतना भी खराब नहीं किया जितना 30 मिनट में घर आकर, परोसकर, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स उड़ेलकर पिज्जा खिलाने का दावा करने वाले डॉमिनोज़ ने किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच में क्या हुआ था, ये बार-बार बता कर दुखी होने का मतलब नहीं. सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए हम सारे विकेट से हार गए. अब आते हैं इस स्टोरी की वजह बने मुद्दे पर.

इंग्लैंड की बैटिंग चल रही थी. बटलर और ऐलेक्स हेल्स गेंदबाजों के साथ-साथ हमारे अरमानों को भी कूट रहे थे. जैसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से सही में कोहिनूर वापस करने की मांग कर दी हो और हमें पता हो कि ये नहीं होने वाला, बस वही हालत सबकी. 

Advertisement

खैर, इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिर रहा था. करोड़ों भारतीय अपने पुराने टोटकों को अपनाते हुए एक ही जगह पर जमे हुए टीवी पर मैच देख रहे थे. करीब दो करोड़ लोग अपने मोबाइल पर हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे. इतने में कुछ लोगों के पास एक नोटिफिकेशन आया. मशहूर पिज्जा ब्रैंड डॉमिनोज़ का. नोटिफिकेशन में क्या लिखा था, ये नीचे वाली तस्वीर में देखिए पहले.

सोशल मीडिया पर वायरल डॉमिनोज़ का नोटिफिकेशन.

नोटिफिकेशन में लिखा था- हर विकेट पर एक गार्लिक ब्रेड मुफ्त. नीचे लिखा था 15 मिनट में. यानी जितने विकेट गिरेंगे उतने गार्लिक ब्रेड फ्री.

अब समझ में ये नहीं आ रहा है कि डॉमिनोज़ वाले गार्लिक ब्रेड तैयार कर रहे थे या ये वाला मीम.

Advertisement
क्रेडिट- Imgflip

लेकिन सोशल मीडिया पर जब डॉमिनोज़ का ये मोजस्समा वायरल हुआ तो कुछ लोग तो पेट पकड़कर हंस रहे थे. और कुछ ने तो ऐसी क्लास लगाई कि पूछिए मत.

अक्षय मेहता नाम के एक यूज़र ने लिखा- “जब गार्लिक ब्रेड देना ही नहीं था तो ऑफर क्यों निकाला.”

क्वीनबी ने लिखा- “क्यू रुला रहे हो आज सारे.” बात तो सही है. पहले टीम इंडिया ने रुलाया. उस पर इस तरह के मज़ाक कौन करता है भाई.

एक यूज़र ने लिखा- “जले पर ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़क रहे हैं.”

जैनील पटेल ने लिखा- “नहीं देना है तो मत दो. ऐसे तो मत करो यार.” सही बात. ऐसे तो मत करो यार.

द साइलेंट ट्रेडर नाम के एक यूज़र इतने गुस्से में थे कि पर्सनल हो गए. उन्होंने लिखा- “इसीलिए शेयर प्राइस नहीं बढ़ता इसका.”

और क्या-क्या शेयर करें. हम तो खुद ही बहुत दुखी हैं. पर अब पछताए होत क्या!

टीम इंडिया के साथ सेमीफाइनल की हार से भी बुरी चीज़ जानना चाहेंगे क्या हुई?

Advertisement