वीडियो- फील्ड मार्शल करियप्पा के बेटे को पाकिस्तान ने पकड़ लिया लेकिन उन्होंने छुड़वाने से इनकार किया
भारत आने के बाद अभिनंदन को क्या-क्या करना होगा?
काफी लंबा-चौड़ा प्रोसेस है.
Advertisement

विंग कमांडर अभिनंदन
विंग कमांडर अभिनंदन को 1 मार्च को भारत को सौंप दिया जाएगा. पाकिस्तान ने अभिनंदन को मिग-21 फाइटर जेट के क्रैश हो जाने के बाद पाक-अधिकृत कश्मीर में पकड़ लिया था. अब भारत लौटने पर अभिनंदन के साथ शुरूआत में क्या-क्या हो सकता है, आइए जानते हैं. विंग कमांडर अभिनंदन वाघा बॉर्डर के जरिए भारत आ रहे हैं. अभिनंदन के मां-पापा भी उनको लेने वाघा बॉर्डर पहुंच रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाई के बाद उन्हें विमान के जरिए वायुसेना के विमान से दिल्ली के पालम टेक्निकल एरिया में लाया जाएगा. विंग कमांडर अभिनंदन पहले भारतीय वायुसेना के ऑफिसर्स से मिलेंगे. फिर उनके पाकिस्तान सीमा में पहुंचने को लेकर बात की जाएगी. सबसे पहले मेडिकल जांच भारत आने के बाद अभिनंदन किस प्रक्रिया से गुजरेंगे, इसको लेकर बीबीसी ने मेजर जनरल राज मेहता से बातचीत की. इस बातचीत के मुताबिक, रेड क्रॉस सोसाइटी अभिनंदन की पूरी मेडिकल जांच करेगी. यह इसलिए होगा कि वो ठीक हैं या नहीं, कोई तकलीफ तो नहीं है या फिर ड्रग्स तो नहीं दिए गए हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जिनेवा कन्वेंशन के नियमों के तहत पाकिस्तान से बातचीत की जाएगी. मेडिकल प्रोसेस के बाद अभिनंदन से पूछा जाएगा कि पाकिस्तान का रवैया आपको लेकर कैसा रहा? उन्होंने क्या पूछा? क्या बातचीत हुई? पूरी तहकीकात होने के बाद एक रिपोर्ट बनाई जाएगी जिसे भारत सरकार को भेजा जाएगा. भारत सरकार अगर ये पाती है कि विंग कमांडर अभिनंदन के साथ कुछ गलत हुआ है, तो बात इंटरनेशनल स्टेज पर रखी जाएगी. अमृतसर में भारत के डिप्टी कमिश्नर शिव सिंह ढिल्लों ने कहा, "विंग कमांडर अभिनंदन आज भारत आएंगे, लेकिन एग्जैक्ट वक्त नहीं बता सकूंगा क्योंकि कई सारी फोर्मलिटीज़ निभानी हैं. एयरफोर्स की एक सीनियर टीम दिल्ली से आई हुई है, जो अभिनंदन को रिसीव करेगी.
पाकिस्तान ने मानवीय आधार पर भारतीय पायलट को बिना शर्त रिहा कर दिया है. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि पायलट की रिहाई से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी. पाकिस्तान को अपनी जमीन से आतंकी समूहों का खात्मा करना ही होगा. भारत के इस कदम को दुनिया के कई देशों का समर्थन मिल रहा है.
वीडियो- फील्ड मार्शल करियप्पा के बेटे को पाकिस्तान ने पकड़ लिया लेकिन उन्होंने छुड़वाने से इनकार किया
वीडियो- फील्ड मार्शल करियप्पा के बेटे को पाकिस्तान ने पकड़ लिया लेकिन उन्होंने छुड़वाने से इनकार किया
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















