The Lallantop

अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में किसको कितनी सीटें?

पुलवामा हमले के बाद कितना बदला लोकसभा चुनाव का समीकरण.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी के साथ कितने लोग तो राहुल के साथ कितने लोग. सर्वे की नजरों से जानिए.
पुलवामा हमले और उसके बाद हुई एयरस्ट्राइक के बाद से देश का माहौल बदला है. चुनावी लिहाज से. बीजेपी को लोकसभा की सीटों में बढ़त मिलती दिख रही है. ऐसा दावा इंडिया टीवी-सीएनएक्स सर्वे में किया गया है. इस सर्वे के मुताबिक पुलवामा से पहले जहां यूपी में बीजेपी को 29 सीटें मिल रही थीं. वो पुलवामा के बाद बढ़के 41 हो गई हैं. माने सिर्फ यूपी में 12 सीटों की बढ़त. पुलवामा के बाद हुए सर्वे के नए आंकड़े कहते हैं कि बीजेपी का गठबंधन मैजिक नंबर माने 272 का आंकड़ा पार कर लेगा. ये है नया आंकड़ा -
एनडीए - 285 सीटें यूपीए - 126 सीटें अन्य - 132 सीटें
इसमें अकेले बीजेपी की बात करें तो उसे 238 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. तो कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार करती नहीं दिख रही है. उसे सिर्फ 82 सीटें मिल पा रही हैं. हालांकि पिछले चुनाव के मुकालबे कांग्रेस को 38 सीटों का फायदा मिल रहा है जबकि बीजेपी की 44 सीटें घट रही हैं. एक सर्वे इंडिया टुडे ने भी किया है. एक्सिस माई इंडिया के साथ मिलकर. करीब 540 लोकसभाओं को कवर करते हुए. 1,34,682 लोगों से बात करके. इसमें पहला सवाल था अगला प्रधानमंत्री कौन? तो जवाब ये रहा -
नरेंद्र मोदी - 52 % राहुल गांधी - 33 % 1
जनवरी 2019 के मुकालबे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 4% बढ़ गई है. जबकि राहुल गांधी की 2% घटी है. दूसरा सवाल था कि पीएम मोदी से कितना संतुष्ट हैं लोग. तो ये निकला -
संतुष्ट - 48% असंतुष्ट - 30%
पीएम मोदी की किस वर्ग में कितनी पकड़-
ओबीसी - 67% लोग मोदी के फेवर में 20%राहुल के फेवर में सवर्ण - 72% लोग मोदी के फेवर में 15% राहुल के फेवर में एसटी - 44% मोदी के फेवर में 40% राहुल के फेवर में 2
उम्र के लिहाज से कहां कितनी पकड़ -
18-25 उम्र - 51% मोदी के साथ 35% राहुल गांधी के साथ 61 प्लस की उम्र - 52% मोदी के साथ 33% राहुल के साथ
जेंडर वाइज वोट शेयर-
मेल - 53% मोदी के साथ 32% राहुल के साथ फीमेल - 51% मोदी के साथ 35% राहुल के साथ 4
सबसे बड़े मुद्दे -
बेरोजगारी - 36% आतंकवाद - 23% किसानों की समस्याएं - 22% करप्शन - 12% महंगाई - 7% 5
इसके अलावा एक और सर्वे सी वोटर का आया था. उसमें भी किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. ये रहा आंकड़ा-
एनडीए - 264 सीटें यूपीए - 141 सीटें अन्य - 138 सीटें

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement