दो मलयाली एक्ट्रेस केरिल के कोझिकोड के एक मॉल में फिल्म प्रमोशन के लिए गई थीं. जहां भीड़ में से कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी. एक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वो इस घटना से बहुत ज्यादा आहत हैं. एक्ट्रेस ने लोगों की सेक्सुअल फ्रस्टेशन को लेकर भी चिंता जाहिर की है. इस घटना के जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
फिल्म प्रमोशन के लिए मॉल गई थीं एक्ट्रेस, कैमरे पर छेड़खानी हो गई
एक एक्ट्रेस ने छेड़खानी करने वाले को वहीं कायदे का जवाब दे दिया.


दरअसल, 27 सितंबर की रात को कोझिकोड के हाईलाइट मॉल में दो मलयाली एक्ट्रेस एक फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए गई थीं. इवेंट के बाद जब वो वापस निकल रही थीं, तो भीड़ में से किसी ने उनके साथ छेड़खानी की, जिसको लेकर वो नाराज दिखीं. एक एक्ट्रेस ने बताया,
“कोझिकोड वो जगह है, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं. मगर आज रात प्रोग्राम से वापस आते वक्त भीड़ में से एक शख्स ने मुझे पकड़ लिया, मुझे बताते हुए भी शर्म आ रही है कि कहां पकड़ा! क्या हमारे आसपास के लोग इतने फ्रस्टेट हो चुके हैं? हम लोग प्रमोशन के लिए कई जगह गए थे. मगर इतना बुरा अनुभव कहीं का नहीं रहा. मेरे साथ आई एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही हुआ, उसने इसका जवाब दे दिया था, मगर मैं उस वक्त हक्की-बक्की रह गई थी और कुछ कर नहीं पाई.”
दूसरी एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इस छेड़खानी के बारे में बताया,
'मॉल में बहुत भीड़ थी और सिक्योरिटी गॉर्ड्स को भी भीड़ मैनेज करने में दिक्कत आ रही थी. एक शख्स ने मेरी को-स्टार के साथ छेड़खानी की. मगर वो इसको लेकर कोई जवाब नहीं दे पाईं.'
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि,
' फिर मेरे साथ भी छेड़खानी हुई, मगर मैंने इसका जवाब दिया. उम्मीद करती हूं कि आगे कभी किसी को ऐसी घटना का शिकार न होना पड़े.'
दोनों एक्ट्रेस की मांग है कि आरोपियों को सज़ा मिले. घटना पर पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है, आरोपियों को पहचानने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एक महीने पहले इसी मॉल में एक और प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक एक्टर को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई थी.
(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है.)
मलयालम एक्टर श्रीनाथ भसी पर लगा एंकर को गाली देने का आरोप












.webp?width=275)
.webp?width=275)








