असलियत अब हम बताते हैं. ये वीडियो फ़र्जी है. इतना तो खैर आप अभी तक समझ ही गए होंगे. तो बात की बात ये है कि इसमें जो लड़की पहले माइक पर चीख चीख के चिल्लाती है और कहती है कि 'जिसकी दम हो, लड़का या लड़की, आए और हमसे मुकाबला करे...' उसका नाम बीबी बुल बुल (BB Bull Bull) है जो कि इंडिया की तरफ से पहली प्रोफ़ेशनल रेस्लर थी. उसके सामने भगवा (पढ़ें नारंगी) सलवार कमीज़ में आने वाली लड़की थी कविता जो कि पूर्व हरियाणा पुलिस अफ़सर थी और एमएमए चैम्पियन हैं. ये लड़ाई जालंधर में हो रही थी. बुलबुल ने शुरुआत में कविता को एक थप्पड़ रसीद दिया लेकिन इसके बात कविता ने बुलबुल की लंका लगा दी. इस वीडियो में भगवा रंग देखते ही हिंदुत्व का छौंका लगा कर व्हाट्सैप पर चलाया जा रहा है. इस वीडियो की असलियत आप भी चखें, मेहमानों को भी चखाएं. फिलहाल इसका असली वीडियो देखिये अच्छी क्वालिटी में:
Continental Wrestling Entertainment.Former #Haryana police officer, and power- lifting and #MMA champion #KAVITA accepted the open challenge of BB Bull Bull. Watch as the crowd erupts while chaos takes place before the General Manager #Heymant Singh issues next week's MIXED TAG-TEAM MATCH! #CWE #Jalandhar #TheGreatKhali Posted by Dalip Singh on Monday, June 13, 2016
ये भी पढ़ें:
'सेकुलर कहलाने वाली पार्टियां चाहती हैं कि मुसलमान सिर्फ मुसलमान बना रहे, डरा रहे'























