The Lallantop

'राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें चाहता हूं, पत्नी का दर्जा दूंगा'

राहुल गांधी से शादी की चाह रखने वाली लड़की का वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
राहुल गांधी की शादी के लिए परेशान लोगों के लिए बड़ी खबर है. उनकी शादी करने के सपने संजोए एक महिला ने अपना मन खोलकर रख दिया. साफ साफ बताया कि वो राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस समारोह इलाहाबाद में मनाया जा रहा था.  उसीमें भाग लेने आई थीं. इनके मुताबिक 2014 में ये कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं. कांग्रेस सेवा दल में जिला महिला संगठन मंत्री पद पर हैं. पार्टी में आने से पहले राहुल जी में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था. लेकिन दो तीन बार की मुलाकात में कुछ हुआ. उन्होंने हाथ वाथ मिलाया. हाल चाल पूछा कि कैसी हो. तब पता चला कि उनके अंदर भी कुछ चल रहा है. फिर शादी का इरादा बना लिया. 2006-7 में अपने पति से अलग हो गई थीं. शादी करना किसलिए चाहती हैं राहुल से? क्योंकि वो अच्छे आदमी हैं. अच्छे नेता हैं. प्रधानमंत्री के लड़के हैं. उन्होंने शादी का वादा किया है? ये पूछने पर बताती हैं कि फेस टू फेस तो नहीं बोले. लेकिन कैसे बोले, ये जानने के लिए वीडियो देखो. कि सब हम लिख के ही धर दें. अब तो जियो सिम भी है. फायदा उठाओ. https://www.youtube.com/watch?v=VGcqSgZOelA
ये भी पढ़ें: पहली बार सोनिया गांधी ने शेयर किए अपने पर्सनल किस्से इन छह वजहों से यूपी में फेल होगा प्रियंका गांधी का ट्रंप कार्ड  

Advertisement
Advertisement