मणिपुर (Manipur) में कुकी समुदाय के एक युवक को जलाने का वीडियो सोशल मीडिया (man set on fire) पर सामने आया. 7 सेकेंड का ये वीडियो 8 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक युवक जलते हुए दिख रहा है, उसके आसपास कुछ लोगों के पैर नजर आ रहे हैं. पीछे से गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है.
मणिपुर में कुकी समुदाय के युवक को जलाया, वायरल वीडियो की कहानी पुलिस ने बता दी
वीडियो में एक युवक जलते हुए दिख रहा है, उसके आसपास कुछ लोगों के पैर नजर आ रहे हैं. पीछे से गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है.


इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो 4 मई को राज्य के थौबल जिले में हुई घटना का है. एक पुलिस अधिकारी ने वीडियो की पुष्टि करते हुए अखबार को बताया कि वीडियो में जिस व्यक्ति को जलते हुए दिखाया जा रहा है वो कुकी-जोमी समुदाय से है. उन्होंने बताया कि वीडियो मैतेई प्रभुत्व वाले थौबल जिले में हुई घटना के दूसरे दिन का है. इस मामले को लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था.
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति काले रंग की शर्ट और कैमोफ्लॉज़ प्रिंट वाली पैंट पहने जमीन पर पड़ा दिख रहा है. उसके चेहरे पर घाव नजर आ रहा है, साथ ही पूरा शरीर आग में झुलसा हुआ है. पास में खड़े लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहें हैं कि कोई घटना का वीडियो न बनाए.
इससे पहले भी वायरल वीडियो या तस्वीरों के चलते मणिपुर में हिंसा की आग और भड़की है. जुलाई महीने में मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना का पता चला था. घटना मई में हुई थी जिसका वीडियो दो महीने बाद वायरल हुआ था. वहीं बीते महीने दो छात्रों की तस्वीरों ने मणिपुर में तनाव बढ़ा दिया था. पहली तस्वीर में छात्र जीवित थे और किसी के कब्जे में थे. लेकिन दूसरी तस्वीर में उनके शव दिखाई दिए. इसके बाद इम्फाल समेत मणिपुर के कई इलाकों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे.
(ये भी पढ़ें: मणिपुर में गिरफ्तारियों के बाद भयंकर बवाल, CBI और NIA को किसने क्या अल्टीमेटम दे दिया?)
वीडियो: Manipur Violence पर सोमा लैशराम ने ऐसा क्या कहा कि वो तीन साल तक फिल्मों में काम नहीं कर सकेंगी?



















