The Lallantop

पुराने जमाने का कैलकुलेटर देख हक्के-बक्के रह गए लोग, टाइपराइटर जैसा चलता है

एक यूजर को तो वीडियो देखकर अपने मैथ्स के एग्जाम की याद आ गई. दिमाग घुमा देगी ये मशीन.

Advertisement
post-main-image
अच्छे अच्छों का दिमाग हिल जाएगा (फोटो- X)

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो अच्छे अच्छों का दिमाग हिला कर रख सकती हैं. कुछ ऐसी चीजें जो सोच से परे होती हैं. टाइपराइटर जैसी दिखने वाली एक मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है. मशीन अपने आप बिना रुके कुछ टाइप करती जा रही है. इसके पीछे की सांइस जानकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो 8 नवंबर को Historic Vids नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है. उसमें दिख रही मशीन 1950 का मैकेनिकल कैलकुलेटर है. पहले वीडियो देख लें.

Advertisement

बता दें, मैथ्स में कई ऐसी कैलकुलेशन होती हैं जिसका कोई फिक्स सॉल्यूशन नहीं होता. ऐसी प्रॉबलम्स के सॉल्यूशन के लिए Infinite या Indefinite जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए- जब आप 1 को 3 से डिवाइड करेंगे तो इसका जवाब कुछ ऐसा होगा- 0.333333333333.......... और ये बढ़ता ही जाएगा. ऐसा ही होता है जब आप किसी नंबर को जीरो से डिवाइड करते हैं.

पहले के समय में जब ऐसी कैलकुलेशन किसी मैकेनिकल कैलकुलेटर पर का जाती तो मशीन एक लूप में एंटर कर जाती थी. वो बिना किसी नतीजे पर पहुंचे अपने गियर को लगातार घुमाती रहती थी. क्योंकि जीरो से डिविजन अपरिभाषित (Undefined) है. इसलिए इसे जीरो ही माना जाता है. 

मशीन की ये कैलकुलेशन देखकर यूजर्स हैरान परेशान हैं. कोई इस सोच में पड़ा है कि ये मैकेनिकल कैलकुलेटर बना कैसे होगा. तो कोई ये पूछ रहा है कि इसे रोकने के लिए तब के लोग क्या करते होंगे. एक यूजर ने कॉमेंट किया, 

Advertisement

मैं इंतजार कर रहा हूं कि कार्टून की तरह मशीन से धुआं निकले. 

एक यजूर ने नया आइडिया बताया, 

वाह. किसी चीज को चलाने के लिए मोटर के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये अभी भी सवाल को हल ही कर रही है.

अन्य यूजर ने लिखा- कभी नहीं पता था कि ऐसी कोई चीज भी होती है. पहली नजर में मुझे लगा कि ये कोई टाइपराइटर है

लिया नाम की यूजर ने लिखा- ये बहुत क्रेजी है. मैथ के एग्जाम में मेरा दिमाग ऐसे ही चलता है. 

वायरल वीडियो देखकर आपके दिमाग में सबसे पहला क्या विचार आया कॉमेंट में लिखकर जरूर बताएं. 

Advertisement