The Lallantop

नन्नू सा अपार्टमेंट, पतली सी गली और किराया 2 लाख रुपये! वीडियो देख कहेंगे- 'लूट मची है'

ये एक रियल एस्टेट एजेंट डेविड ओकोचा का पेज़ है. वायरल वीडियो में जो अपार्टमेंट दिखाया गया है वो न्यूयॉर्क का है. मैनहटन के Nolita ज़िले का ये अपार्टमेंट काफी साफ-सुथरा है, लेकिन शुरू होते ही खत्म हो जाता है.

Advertisement
post-main-image
एक टॉयलेट, जिसमें सिंक भी नहीं है. बाथरुम में आप सिर्फड खड़े होकर नहा सकते हैं. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

लोग पहले घर ख़रीदने का सपना देखते थे. सोचते थे, थोड़े पैसे जोड़ेंगे और घर ख़रीदेंगे. लेकिन आजकल घर ख़रीदना तो दूर किराया भरना मुश्किल हो गया है. दुनिया भर में घर के किराए के दाम आसमान छू रहे हैं. इसी बीच एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक छोटू से अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किया है, जिसका किराया 2 लाख़ रुपये महीना है.  

Advertisement

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ocr_realty नाम के यूजर ने शेयर किया है. ये एक रियल एस्टेट एजेंट डेविड ओकोचा का पेज़ है. वायरल वीडियो में जो अपार्टमेंट दिखाया गया है वो न्यूयॉर्क का है. मैनहटन के Nolita ज़िले का ये अपार्टमेंट काफी साफ-सुथरा है, लेकिन शुरू होते ही खत्म हो जाता है. मतलब इतना छोटा है. दरवाज़ा खुलता है, सामने वॉशिंग मशीन दिखती है. इसके बगल में फ्रिज और बीच में छोटी सी जगह में किचन है. उसमें थोड़ा सा फर्नीचर लगा हुआ है. 

किचन के बाईं तरफ़ एक गलियारा है. जहां आप बेड रख सकते हैं. वहीं अलमारी बनी हुई है. बगल में खिड़की भी बनी हुई है. अब इतना बड़ा घर है तो वेंटिलेशन भी जरूरी है. दो पंखे भी लगे हुए हैं. फ़िर किचन की दाईं तरफ़ आते हैं तो गेट के पीछे कुछ दीवार सी बनी हुई है. वहां एक छोटा सा बाथरूम बना हुआ है जिसमें आप सिर्फ़ खड़े होकर नहा सकते हैं. फिर आगे आता है टॉयलेट, जिसमें सिंक भी नहीं है. वहीं अपार्टमेंट के बाहर गली का वीरान नजारा देखने लायक है.

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया,

"क्या यह अब तक का सबसे ख़राब लेआउट है?"

बताया गया कि इस अपार्टमेंट का किराया $3495 (2,89,210 रुपये) है. लोग इस अपार्टमेंट की ज़मकर तारीफ़...नहीं आलोचना कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लंदन में रहेंगे प्रभास, घर का किराया 60 लाख!

रिया नाम की यूजर ने लिखा, 

“जिनका भी इसे बनाने में हाथ है, उनको जेल कराओ.”

एक यूजर ने लिखा,

“यहां पर रहने के बाद आप डिप्रेशन में जाओगे. लेकिन इतना किराया देने के बाद आपके पास थेरेपी के लिए पैसा नहीं बचेगा.”

दूसरे यूजर ने लिखा,

“मैं इससे बढ़िया एक शेल्टर में रह लूंगा.”

तीसरे यूजर ने लिखा,

“मुझे ये एक सिंगल आदमी के लिए ठीक लग रहा है.”

ये तो न्यूयॉर्क के किराए की बात हो गई. लेकिन दिल्ली-नोएडा के किराए के कमरों के बारे में आपका क्या कहना है. 2 लाख़ तो नहीं, महीने का 20-30 हज़ार का किराया भी दिल में दर्द देकर जाता है. वो भी 2BHK, जिसमें फर्नीचर भी नहीं है.

वीडियो: गंगा विलास क्रूज: पानी वाला आलीशान 'महल' अंदर से कुछ ऐसा दिखता है, किराया कितना है?

Advertisement