The Lallantop

जिन्हें अपनों ने छोड़ दिया! चंद्रयान-3 पर उनका जश्न देख आंखें भर आएंगी

Video देख लोगों ने कहा- इनकी मुस्कान तो ISRO के लिए आशीर्वाद है

Advertisement
post-main-image
कई सीनियर सिटीजन बैठे हुए हैं और टीवी देख रहे हैं. (फ़ोटो/X @sdhrthmp)

Chandrayaan 3 के लैंडर Vikram ने चांद पर 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिग कर ली. पूरे देश के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन रहा. इस दिन से लेकर अभी तक पूरे देश के सभी लोग जश्र मना रहे हैं. जिनके वीडियोज़ अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जश्र का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखकर सीनियर सिटिजंस (वरिष्ठ नागरिकों) की खुशी का ठिकाना नही रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो को X पर @sdhrthmp नाम के यूजर ने 28 अगस्त को शेयर किया है. सिद्धार्थ पेशे से पत्रकार हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई सीनियर सिटीजन बैठे हुए हैं. बिस्तर पर, कुर्सी पर और जमीन पर. टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे हैं. जैसे ही लैंडिंग हो जाती है, सभी लोग ताली बजाने लगते हैं, झूमने लगते हैं. और फिर आखिर में तिरंगे झंडे को सलाम करते हैं. ये वीडियो तमिलनाडु के आदिकालम वृद्धाश्रम का है. वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धांर्थ ने लिखा,

"अनमोल!
यह जादू जो केवल ISRO, स्पेस, सांइस और तकनीक भारत में कर सकता है.
तमिलनाडु के एक वृद्धाश्रम में सीनियर सिटीजन के एक ग्रुप के लिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने माहौल को खुशनुमा बना दिया.
लास्ट तक उनके चेहरों और भावों को देखें!"

Advertisement

वीडियो के वायरल होते ही इसकी तारीफ़ होने लगी. एक यूजर ने लिखा,

"इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि इन्होंने अमेरिकी की पहली चंद्रमा लैंडिंग का अनुभव किया होगा और उस समय भारतीयों के लिए यह सपना देखना असंभव था.
अब ये इनकी जिंदगी भर के लिए सच्चाई बन गई है."

श्वेता श्रीनिवासन नाम की यूजर ने सीनियर सिटीजन की मुस्कान के लिए लिखा,

Advertisement

“उनकी मुस्कान ही ISRO के लिए आशीर्वाद है.”

सोवन चक्रवर्ती नाम के यूजर ने लिखा, 

“तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोग उस समय रुक गए, वाकई गौरव का दूसरा नाम ISRO है.”

अनुप नाम के यूजर ने लिखा, 

“दिल खुश कर दित्ता तुसी.”

कॉमेंट्स में कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने वीडियो की तारीफ की, लेकिन उन लोगों पर सवाल उठाया जिन्होंने बुढ़ापे में अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रहने के लिए छोड़ दिया. लोगों का कहना है कि ऐसे बुढ़ापे में मां-बाप को वृद्धाश्रम में नहीं छोड़ना चाहिए, उन्हें अपने साथ रखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: CID में 'लाश' बनी लड़की गोली की आवाज़ से 'डर' गई, लोग बोले- 'इसके 50 रुपए काटो'

वीडियो: पड़ताल: चंद्रयान 3 लैंडिंग पर NASA के नाम पर वायरल वीडियो में बड़ा 'झोल' पकड़ा गया!

Advertisement