The Lallantop

डियर शिवसेना, नवाजुद्दीन का ये वीडियो भी बैन कर दो

शिवसेना के लीडर ने लॉजिक दिया है कि कोई 'दीन' नाम वाला रामलीला में एक्ट नहीं करेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तानी आर्टिस्ट की घरवापसी तो हो ली. अब इंडियन आर्टिस्ट्स की छीछालेदर की बारी आई है. जिनको तालियों की जगह गालियां मिल रही हैं उनकी बात न करो. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करो. उनके गांव में रामलीला होने वाली है. नवाज करने वाले थे रावण के मामा मारीचि का रोल. लेकिन उनके नाम ने खेल यानी रोल बिगाड़ दिया. उसी के आधार पर नवाज से रोल छिन गया. मुजफ्फरनगर शिवसेना के सीनियर लीडर मुकेश शर्मा बोले "नवाजुद्दीन नाम का आदमी रामलीला में नहीं एक्ट कर सकता. 50 साल के इतिहास में किसी ऐसे आदमी ने रोल नहीं किया है जिसके पीछे दीन लगा हो." बाकी सब तो समझ ही गए होगे. वहां रिहर्सल करने पहुंचे थे नवाज तो शिवसेना के लोगों ने हलगुम्मा शुरू कर दिया. नारा वारे होने लगे. नवाज लौट आए अपने घर. बड़े दुखी से थे. फेसबुक पेज पर अपने उद्गार लिखे. कि बचपन से उनका सपना था गांव की रामलीला में एक्टिंग का. वो सपना इस बार पूरा नहीं हुआ. लेकिन उम्मीद है अगले साल होगा. शायद उनको उम्मीद हो कि ये धार्मिक उन्माद ठंडा पड़ जाए. या धर्म के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले शटर गिराकर वैष्णो देवी चले जाएं. खैर उम्मीद बनी रहनी चाहिए. किसी शायर ने कहा है- कोई उम्मीद न होती तो खत्म हो जाती किसी उम्मीद पर कायम जरूर है दुनिया और इसी उम्मीद के साथ नवाज ने अपने रोल के रिहर्सल का वीडियो भी पोस्ट किया है. शिवसेना वालों की नजर अब तक इस पर पड़ी नहीं शायद नहीं तो जकरबर्ग को फोन करके फेसबुक से हटवा चुके होते. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/NawazuddinSiddiqui/videos/1515763538439095/"]
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर अगला सर्जिकल स्ट्राइक अदनान सामी की अगुआई में हुआ है सलमान ख़ान 'गद्दार' है, पाकिस्तानियों की साइड ली है! है न? ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे  

Advertisement
Advertisement