The Lallantop

कोर्ट के बाहर मारपीट करने वाला राजनाथ का चेला है?

सारे बड़े BJP लीडर्स तक है वकील विक्रम सिंह चौहान की पहुंच. फेसबुक देखो, चौंक जाओगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
JNU के कुछ छात्रों पर देशद्रोह के आरोप का रिएक्शन आप रोज देख रहे हैं. पटियाला हाउस कोर्ट में दो दिन मामले की सुनवाई हुई है और दोनों दिन कोर्ट के बाहर मारपीट हुई है.
पिटा कौन? JNU प्रोफेसर, स्टूडेंट्स और पत्रकार.
पीटा किसने? वकीलों के एक गुट ने जिनका अगुवा था वकील विक्रम सिंह चौहान. तस्वीरें गवाह हैं.
FIR किसके नाम हुई? अज्ञात के नाम.
और गिरफ्तारी? किसी की नहीं हुई.
ऐसा क्यों है कि जो कैमरे पर सबको दिख रहा है, वो दिल्ली पुलिस को नहीं दिख रहा. विक्रम सिंह चौहान, ओम शर्मा, यशपाल सिंह जैसे वकील खुलेआम कोर्ट के बाहर मारपीट करते हैं, कैमरे में तस्वीरें कैद होती हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं होती. बुधवार शाम विक्रम सिंह चौहान एक न्यूज चैनल की डिबेट में टेलीफोन के जरिये जुड़ते हैं और कहते हैं कि मैंने कोई मारपीट नहीं की, मैं तो लोगों को बचा रहा था. https://twitter.com/soniandtv/status/699935516351827968 https://youtu.be/9r-vdCN-7wE?t=32s https://twitter.com/PTI_News/status/699891692783054848 https://twitter.com/PTI_News/status/699915932039139328 https://twitter.com/ANI_news/status/699871656177577984 क्या कोई आम वकील ये जुर्रत कर सकता है कि मीडिया के कैमरों और सैकड़ों पुलिस वालों की मौजूदगी में दो दिनों तक पब्लिक प्लेस पर मारपीट करे और फिर भी जेल जाने से बचा रहे? लेकिन विक्रम ये कर पा रहा है क्योंकि वह आम नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उसके अच्छे संबंध है और बीजेपी के कई बड़े नेताओं तक उसकी पहुंच है. https://twitter.com/svaradarajan/status/699882291279974400 बीजेपी के दसियों बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं. इनमें लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुरली मनोहर जोशी, निर्मला सीतारमण जैसे बड़े नाम हैं. Vikram SIngh Chauhan4 Vikram SIngh Chauhan2 वो कई मौकों पर राजनाथ सिंह के साथ दिख रहा है. राजनाथ सिंह ही देश की पुलिस के इंचार्ज हैं. Vikram SIngh Chauhan1 Vikram SIngh Chauhan3 विक्रम सिंह चौहान की बीजेपी में अच्छी पैठ है, यह आपको उसका फेसबुक पेज देखकर पता लग जाएगा. कवर पेज पर राजनाथ सिंह के साथ फोटो है, प्रोफाइल फोटो में आडवाणी के साथ और एलबम में बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं के साथ. केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के सबसे बड़े बीजेपी लीडर सुशील मोदी और मध्य प्रदेश के कैलाश विजयवर्गीय के साथ, विक्रम सिंह चौहान: Vikram SIngh Chauhan6 Vikram SIngh Chauhan7 Vikram SIngh Chauhan8 Vikram SIngh Chauhan9 Vikram SIngh Chauhan10 उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं ही हैं कि राजनाथ सिंह को उन्होंने 'युवा अधिवक्ता सम्मेलन' में बोलने के लिए राजी कर लिया और फिर लोगों से इसमें शामिल होने का बैनर अपनी तस्वीर के साथ छपवाया. Vikram SIngh Chauhan16 किसी एक नेता के साथ तस्वीर खिंचाने का मौका किसी को भी मिल सकता है. लेकिन विक्रम सिंह चौहान की दसियों बड़े भाजपाई नेताओं तक पहुंच है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, आडवाणी,  मुरली मनोहर जोशी, अनुराग ठाकुर, सर्वानंद सोनेवाल के साथ विक्रम: Vikram SIngh Chauhan13 Vikram SIngh Chauhan12 Vikram SIngh Chauhan11 Vikram SIngh Chauhan14 Vikram SIngh Chauhan15 उसके फेसबुक पेज को 352 लोग लाइक करते हैं. डिस्क्रिप्शन में उसने खुद को बीजेपी वर्कर बताया है और एड्रेस दिया है दिल्ली हाई कोर्ट का.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement