The Lallantop

McDonald's में फिलिस्तीन समर्थक ने ढेर सारे चूहे छोड़े, इजरायल के लिए क्या बोल गया?

इज़रायल-हमास जंग के बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फिलिस्तीन समर्थक बताए जा रहे शख्स के ऐसा करने की वजह भी बताई गई है.

Advertisement
post-main-image
शख्स की इस हरकत की वजह से कस्टमर्स डर के मारे इधर-उधर दौड़ने लगे. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

इज़रायल-हमास (Israel-Hamas Conflict) जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. यूके के बताए जा रहे इस वीडियो में एक शख्स मशहूर फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में ढेर सारे चूहे छोड़ देता है. इस व्यक्ति को फिलिस्तीन का समर्थक बताया जा रहा है. उसकी हरकत से मैकडॉनलड्स आउटलेट में जबरदस्त भगदड़ मच गई. खबरों के मुताबिक इस शख्स ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे भी लगाए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (Rats in McDonald's Video).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक़ वायरल वीडियो बर्मिंघम के एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का है. वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि शख्स की कार पर 'फ्री फिलिस्तीन' ('PAIISTN' and 'Free Palestine') की नंबर प्लेट लगी है. उसने सिर पर फिलिस्तीनी झंडे वाला हेडगियर पहना हुआ है. बाद में वो कार की डिक्की से प्लास्टिक के अलग-अलग डिब्बों में बंद लाल, हरे, सफेद और काले रंग के दर्जनों चूहों को निकालता है. फिर मैकडॉनल्ड्स के रेस्तरां की तरफ़ बढ़ता है. अंदर जाकर डिब्बों को पहले वहां खड़े लोगों को दिखाता है और फिर चूहों को बॉक्स से निकाल देता है. चूहे देखकर आउटलेट के अंदर मौजूद सभी कस्टमर्स इधर-उधर भागने लगते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हमास के सामने सरेंडर करेगा इजरायल? नेतन्याहू ने दिया बड़ा मेसेज, अमेरिका ने बनाया प्लान!

पूरे वीडियो में शख्स ‘फ्री फिलिस्तीन’ चिल्ला रहा है. आखिर में गाड़ी चलाकर निकलने से पहले वह ‘इजरायल का बहिष्कार करो’ के भी नारे लगाता है. वीडियो के बीच में इस शख्स ने इज़रायल का समर्थन करने के लिए मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स और डिज़्नी का बायकॉट करने की बात भी कही. वीडियो के अंत में, एक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी चलाई जाती है, जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि ‘सभी अलार्म बज रहे हैं’ और ‘दरवाजे बंद हैं’. फिर दूसरी आवाज़ आती है,

'मिशन सक्सेसफुल.'  

Advertisement
मैकडॉनल्ड्स ने क्या कहा?

मैकडॉनल्ड्स ने घटना की पुष्टि की है. उसके एक प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया, 

“30 अक्टूबर की शाम बर्मिंघम स्टार सिटी रेस्तरां के अंदर कई चूहों को छोड़ा गया था. रेस्तरां से चूहों को हटा दिया गया है. पूरी तरह से साफ कर सेनेटाइज किया गया है.”

मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्ता ने आगे बताया कि रेस्तरां को और साफ करने के लिए पेस्ट कंट्रोल को भी बुलाया गया है.

ऐसा करने की क्या वजह?

कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अक्टूबर महीने की शुरुआत में मैकडॉनल्ड्स ने घोषणा की थी कि वो इज़रायली सैनिकों को हमास से युद्ध के बीच फ्री फूड देगा. इस विरोध को मैकडॉनल्ड्स के इस ऐलान से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: हमास का नेता केरल की फिलिस्तीन समर्थक रैली में जुड़ा, BJP ने लेफ्ट-कांग्रेस दोनों को घेर लिया

Advertisement