The Lallantop

मकई के एक दाने से यूं पॉपकॉर्न बनाया, पूरा दुनिया ने टकटकी बांधकर देखा

One Popcorn Viral Video: इस रील को 8 करोड़ 80 लाख लोगों ने देख लिया है. लोवेन ने मकई के दाने को कई सेकंड तक हिलाना जारी रखा. जैसे जैसे रील आगे बढ़ती है, आप सोचते हैं कि अब क्या होगा. कुछ देर बाद आपको लगेगा कि अरे यार ये पॉपकॉर्न बन क्यों नहीं रहा है.

Advertisement
post-main-image
कंटेंट क्रिएटर एलोना लोवेन ने जब अजीबोगरीब तरीके से सिर्फ़ एक पॉपकॉर्न बनाने का फ़ैसला किया. (फ़ोटो/Alona Loewen)

क्या आपने कभी पॉपकॉर्न खाए हैं? क्या आपको पॉपकॉर्न बनाना आता है? हमें लगता है कि ज्यादातर लोगों का जवाब ‘हां’ ही होगा. इसलिए आगे बढ़ते हुए एक तीसरा सवाल पूछते हैं. क्या आपने कभी एक पॉपकॉर्न का दाना बनाया है? सिर्फ एक पॉपकॉर्न. अब आप ये ना बोलिएगा कि एक पॉपकॉर्न की कीमत तुम क्या जानो लल्लनटॉप बाबू. हम तो जानते हैं, सब. लेकिन वही Reel का ट्रेंड. एक महिला ने सिर्फ एक पॉपकॉर्न बनाया. और उसकी रील वायरल हो गई. इतनी कि इस रील को 8 करोड़ 80 लाख लोगों ने देख लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कॉन्टेंट क्रिएटर एलोना लोवेन (Alona Loewen) ने जब अजीबोगरीब तरीके से सिर्फ़ एक पॉपकॉर्न बनाने का फ़ैसला किया. इससे काफ़ी सस्पेंस भी पैदा हो गया. उन्होंने नॉन-स्टिक पैन पर स्वीट कॉर्न का एक टुकड़ा रखकर, थोड़ा नमक, एक बूंद तेल छिड़क कर दाने को हिलाया. एक पॉपकॉर्न पर नमक के दाने जब डाले जा रहे थे, तब गिना जा सकता है कि पैन में कितने नमक के दाने हैं. लेकिन मैंने गिने नहीं. हमारे यहां अप्रेज़ल लेटर आने वाले हैं. इसलिए मैं पैसा गिनना पसंद करूंगी.

Advertisement

खैर ये रील यहीं खत्म नहीं हुई. लोवेन ने मकई के दाने को कई सेकंड तक हिलाना जारी रखा. जैसे जैसे रील आगे बढ़ती है, आप सोचते हैं कि अब क्या होगा. कुछ देर बाद आपको लगेगा कि अरे यार ये पॉपकॉर्न बन क्यों नहीं रहा है. उसके बाद आप खुद ही बोलोगे कि अरे बनजा यार. फिर एकदम से पॉपकॉर्न उछल कर बन जाएगा. लेकिन अगर आपने एक सेकेंड के लिए भी आंख इधर-उधर कर ली तो आपको शुरुआत से रील देखनी पड़ेगी.

इस रील ने सबके धैर्य की परीक्षा ली है. कॉमेंट्स में भी लोग यही बात बोल रहे हैं. डॉली नाम की यूजर ने लिखा,

"मेरी हिम्मत तो देखो, पूरा वीडियो देख लिया."

Advertisement
instagram screenshot
सोशल मीडिया 

एक यूजर ने लिखा,

"मैंने ये पूरा वीडियो क्यों देखा?"

instagram screenshot
सोशल मीडिया 

कमाल की बात है कि इसी महिला ने पॉपकॉर्न की एक और रील बनाई हुई है. उसमें इन्होंने बटर पॉपकॉर्न बनाया सिखाया है. वो भी Foil Paper के अंदर.

इस रील को 11 करोड़ लोगों ने देखा है. लेकिन तारीफ किसी ने नहीं की. सबने सवाल उठाया कि Aluminium Foil तो सेहत के लिए हानिकारक होता है. और आप इसको गर्म करके इसके अंदर पॉपकॉर्न बना रही हैं. 

वीडियो: सेहत: क्या हैं पॉपकॉर्न लंग्स? इस बीमारी से बर्बाद होते हैं फेफड़ें

Advertisement