The Lallantop

चुनाव से पहले हो गई प्रत्याशी की मौत, वोट भी डल गए, जीत भी मिल गई!

फिर जब जीत का सर्टिफिकेट देने की बारी आई तो...

Advertisement
post-main-image
चुनाव से चंद दिन पहले प्रत्याशी की मौत हो गई थी. (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव से पहले एक सभासद प्रत्याशी की मौत हो गई, लेकिन प्रशासन को पता नहीं चला. वोटिंग हुई, वोटों की काउंटिंग हुई. मृतक प्रत्याशी ने चुनाव जीत भी लिया. जिला प्रशासन को जानकारी तब हुई, जब मतगणना के बाद जीतने वाली प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचीं. यूपी निकाय चुनाव में मौत के बाद भी प्रत्याशी के चुनाव जीतने का मामला अमरोहा का है. अमरोहा के हसनपुर नगर पालिका के वार्ड 17 का. 17-कोट पूर्वी दक्षिणी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के बीएस आर्य की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव से चंद दिन पहले सभासद प्रत्याशी आसिया बी की मौत हो गई थी. 23 अप्रैल को 30 साल की आसिया की मौत बीमारी के कारण हुई थी. मौत से पहले आसिया बी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था. अमरोहा में यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 4 मई को वोटिंग हुई थी. 13 मई को वोटों की गिनती हुई.

इसमें आसिया बी को 609 वोट (लगभग 44 फीसदी वोट) मिले और वो 307 वोटों से जीत गईं. जब जीते हुई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने का वक्त आया, तब पता चला कि आसिया बी का निधन हो चुका है. फिर क्या था, जिला प्रशासन की हालत खराब हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जिला प्रशासन इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साधे है. फिलहाल अधिकारियों ने शासन को लिखित में विजेता प्रत्याशी के निधन की सूचना दे दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- UP निकाय चुनाव: BJP की लहर में सब डूबे, गोरखपुर की काउंटिंग पर अखिलेश ने क्या सवाल उठाया?

हसनपुर नगर पालिका के विजेता सभासद

वार्ड 1- शाजिया (निर्दलीय) 
वार्ड ​​​​​​2- चमन (निर्दलीय) 
वार्ड 3- आमिर जहां (निर्दलीय)
वार्ड 4- दीपक (निर्दलीय) 
वार्ड 5- राजपाल (निर्दलीय) 
वार्ड 6- मोहसीन खान (निर्दलीय) 
वार्ड 7 इरम खान (निर्दलीय) 
वार्ड 8- नाजिया (निर्दलीय) 
वार्ड 9- नाजिम (निर्दलीय) 
वार्ड 10- श्याम आर्य (निर्दलीय)
वार्ड 11- मोहम्मद रागिब (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 
वार्ड 12- यशपाल सिंह (निर्दलीय) 
वार्ड 13- शुभम (निर्दलीय) 
वार्ड 14- हमजा अली (निर्दलीय) 
वार्ड 15 राहुल सैनी (निर्दलीय) 
वार्ड 16- नितिन सैनी (निर्दलीय) 
वार्ड 17- आशिया बी (निर्दलीय)- (जिनकी चुनाव से पहले मौत हो गई.)
वार्ड 18 सायमा परवीन (निर्दलीय) 
वार्ड 19- गुलफशा (निर्दलीय) 
वार्ड 20- जाहिद अली (निर्दलीय)
वार्ड 21- नसीमा (निर्दलीय) 
वार्ड 22- आसमा परवीन (निर्दलीय)
वार्ड 23- लियाकत अली (निर्दलीय)
वार्ड 24- दिलशाद (निर्दलीय) 
वार्ड 25- शाहनवाज अंसारी (निर्दलीय)

Advertisement

ये भी पढ़ें- कन्नौज का नतीजा क्या रहा, जिसके बारे में लोग कॉमेंट बॉक्स में पूछ रहे थे?

वीडियो: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का क्रेडिट किस नेता को दे दिया

Advertisement