The Lallantop

झरने के मुहाने पर लड़की ने अपनी VIDEO डाली, लोगों ने ट्रिक बताकर सब खोल दिया!

झरना रे झरना, बोल कितना पानी!

Advertisement
post-main-image
twitter

विक्टोरिया फॉल दुनिया के सबसे ऊंचे झरने में से एक है (one of the world's highest waterfalls). यह अफ्रीका केे जाम्बिया (zambia) देश में जाम्बेजी नदी पर स्थित है. जाम्बेजी नदी के मुहाने को लोग डेविल्स पूल(Devils pool) के नाम से बुलाते है. जहां से नदी खाई की ओर अपना रुख करती है. सोचिये 355 फीट ऊंचे विक्टोरिया फाल का यह नजारा कितना रोमांचक होता है. जाहिर है कि ये दिल दहला देने वाला मोमेंट होगा. शायद आप ऐसा रिस्क ना लेना चाहे, लेकिन किसी भी घुमक्कड़ और जोखिम से भरे अनुभवों का मजा लेने वाले व्यक्ति को यह बहुत रास आयेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शेयर किया. जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो ट्विटर (Twitter) के पॉपुलर अकाउंट वियर्ड और टेरेफाइंग (@weirdterrifying) द्वारा 28 दिसम्बर को शेयर किया गया था. अब तक इस वीडियो को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा है. वीडियो में एक लड़की विक्टोरिया फॉल के झरने के मुहाने पर लटकी हुई है. जहां से झरने को खाई में गिरते साफ देखा जा सकता है. 

यूजर ने पोस्ट पर लिखा, 

Advertisement

“मुझे अभी एहसास हुआ कि 380 फीट ऊंचे झरने के इतने करीब होने जैसा भी कुछ होता है” 

नदी के मुहाने यानि की डेविल्स पूल पर ही लोग इस एड्वेंचर का लुत्फ उठाने जाते है. लेकिन वहां पर्यटकों को सिर्फ जून से दिसम्बर महीने में ही जाने दिया जाता है. जब नदी का बहाव काफी कम होता है. और मुहाने तक जाना लोगों के लिए सुरक्षित होता है.

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपने अलग- अलग विचार रखे. यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए.

Advertisement

यूजर बॉब ग्रोव्स ने लिखा, 

“मेरी बेटी ने भी साल के शुरुआत में यह किया था. यह बेहतरीन तरीके से करवाया जाता है और वे आपके ऐंकल्स यानी के एड़ियां पकड़ कर रखते है. मुझे सबसे काबिल ए तारीफ ब्लोक लगता है जो यह लोगों के लिए उनके फोन से शूट करता है. वह हर दिन उस किनारे पर खड़ा होता है.”


विल्मा नाम के एक यूजर ने अपने पति की फोटो शेयर करते हुए लिखा,

“मेरे पति अभी वापिस आये. ये काफी महंगा होता है. आयोजकों की टीम में से कोई आपके पैर पकड़ेगा ताकि आपको खाई में गिरने से बचाया जा सके.”


विक्टर नाम के यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि वहां से दिखने वाले नजारा अविश्वसनीय होता है. जूलिया नाम के यूजर के मुताबिक यह उनके ट्रैवल लिस्ट में से अब तक की सबसे बेहतरीन चीज है.

कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने अपनी जिज्ञासा सामने रखते हुए पूछा कि,

कैमरे में लड़की के पैर नहीं दिख रहे, प्लीज मुझे कोई बताये वहां पर सुरझा के साधन मौजूद है.

जिसपर स्पेसर फॉर्डीन नाम के यूजर ने लिखकर वही बताया, जो हमने आपको अभी बताया. 


तो लोकल लोग जाकर झरने पर लटक जाते हैं? MrQ नाम से एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा,

"मेरे जाम्बियन मित्रों का कहना है कि वहां के लोकल लोग ऐसा नहीं करते. ऐसा करने वाले टूरिस्ट यूरोप आदि से होते हैं."

कई यूजर्स ने इसमें रिस्क और जान जाने के खतरे को देखते हुए. यूजर्स ने लिखा कि झरने में फिसलने का जोखिम काफी ज्यादा होता है. और वे इसे नहीं करना चाहेंगें.

Tia cut the नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा,

"ये करते हुए मेरे एक दोस्त की मौत हुई है. इसे ना करें, मैं वादा करती हूँ तस्वीर इतनी इम्पॉर्टेंट नहीं है."

झरना घूमने जाइए तो फोटो खींचिए, खिंचाइए, मस्त रहिए, लेकिन जोखिम मत लीजिए. मस्त रहिए.

(ये स्टोरी हमारी इंटर्न आकांक्षा ने लिखी है)

वीडियो: यूपी पुलिस के बंदूक वाले वायरल वीडियो पर जवाब बंदूक के साथ दिया गया है

Advertisement