The Lallantop

सरोज खान का गणेश आचार्य पर बड़ा आरोप, कहा- डांसर्स के पैसे खाते हैं

इंडिया के दो सबसे पॉपुलर कोरियोग्राफर्स यूं मीडिया के सामने लड़ेंगे किसने सोचा था!

Advertisement
post-main-image
पहली तस्वीर में सलमान खान के साथ सरोज खान और दूसरी तरफ गणेश आचार्य.
इंडिया की सबसे वेटरन डांस डायरेक्टर/ कोरियोग्राफर हैं सरोज खान. उन्होंने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण तक के लिए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं. दूसरी तरफ हैं एक और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य. वो भी माने हुए कोरियोग्राफर हैं. इंडिया के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. और लगातार कर रहे हैं. दिक्कत ये है कि अब सरोज खान और गणेश आचार्य एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. इनके बीच आई दिक्कतों की वजह हैं बैकग्राउंड डांसर्स. यानी वो डांसर, जो किसी गाने या इवेंट में स्टार्स के पीछे नाचते हैं.
सिने डांसर्स असोसिएशन (CDA) नाम की संस्था है. बैकग्राउंड डांसरों की सबसे पुराना संस्था. ये असोसिएशन फिल्म-टीवी में काम करने वालों डांसर्स के बुनियादी हक के लिए काम करती है. जैसे सभी डांसरों को काम के बदले संस्था द्वारा फिक्स किए गई कम से कम 4500 रुपए की रकम मिले. ये रकम शूटिंग खत्म होने के हफ्ते दिन के भीतर मिल जाए. रिटायर हो चुके डांसरों को ज़रूरी सुविधाएं मुहैया करवाने जैसे काम. सरोज खान से लेकर वैभवी मर्चेंट, रेमो डिसूज़ा, अहमद खान और खुद गणेश आचार्य भी इसी असोसिएशन से निकले हैं.
सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' की कोरियोग्राफी की थी. इससे पहले वो माधुरी के लिए धक धक करने लगा, डोला रे डोला और एक, दो, तीन जैसे सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं.
सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' की कोरियोग्राफी की थी. इससे पहले वो माधुरी के लिए धक धक करने लगा, डोला रे डोला और एक, दो, तीन जैसे सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं.

फिलहाल सरोज खान CDA की ब्रांड एम्बैसेडर हैं. उन्होंने गणेश पर आरोप लगाया कि वो CDA के मेंबर्स को पैसे का लालच देकर अपने नए स्थापित संस्था ऑल इंडिया फिल्म-टेलीविज़न इवेंट्स डांसर्स असोसिएशन (AIFTEDA) में ले जा रहे हैं. वो अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और पुरानी संस्था का नाम खराब कर रहे हैं. सरोज का ये भी कहना है कि गणेश बैकग्राउंड डांसर्स को मिलने वाले पैसों में से कमीशन लेते हैं. उन्होंने गणेश पर फूट डालने और राजनीति करने का भी आरोप लगाया.
अब इस मसले पर गणेश आचार्य ने भी रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि उन्होंने कोई संस्था नहीं बनाई. डांसर्स ने मिलकर खुद CDA छोड़कर AIFTEDA नाम की संस्था बनाई है. क्योंकि वहां उनकी कोई सुन नहीं रहा था. उनके साथ अन्याय हो रहा था. बकौल गणेश, वो बस AIFTEDA के उद्घाटन समारोह में शरीक होने गए थे. क्योंकि डांसर्स ने उन्हें स्पेशली इस फंक्शन में शामिल होने के लिए बुलाया था. उन्होंने किसी डांसर को CDA से अलग नहीं किया है. गणेश ने मीडिया को बताया कि 2019 में कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद CDA बंद हो गया था. लेकिन तीन महीने पहले बिना कोर्ट के ऑर्डर के वो संस्था दोबारा शुरू कर दिया गया. बिना चुनाव कराए सभी बड़े पदों  पर लोग नियुक्त कर दिए गए. ये वो लोग हैं, जिन्होंने जीवन में खुद कभी डांस नहीं किया.
 2013 में आई डांस फिल्म 'एबीसीडी' के गाने 'साइको रे' में प्रभुदेवा, रेमो डिसूज़ा, सरोज खान और गणेश आचार्य एक साथ नज़र आए थे.
2013 में आई डांस फिल्म 'एबीसीडी' के गाने 'साइको रे' में प्रभुदेवा, रेमो डिसूज़ा, सरोज खान और गणेश आचार्य एक साथ नज़र आए थे.

सरोज के आरोपों पर सफाई देते हुए गणेश आचार्य ने कहा कि भगवान की दया से उनके पास बहुत सारा काम है. हर हफ्ते उनकी कोई न कोई पिक्चर रिलीज़ होती है. इससे वो ठीक-ठाक पैसे कमा लेते हैं. वो इस असोसिएशन से पैसे बनाने के लिए नहीं जुड़े. वो इतना व्यस्त रहते हैं कि इस तरह की चीज़ों के लिए उनके पास समय ही नहीं होता. लेकिन डांसर्स की हालत उनसे देखी नहीं गई, इसलिए वो उनके हक के लिए लड़ रहे हैं. ये बात CDA में बड़े पदों पर बैठे लोगों को खल रही है. क्योंकि उन्हें पैसे खाने को नहीं मिल रहे.
बाजीराव मस्तीनी के गाने 'मल्हारी' की कोरियोग्रफी के दौरान रणवीर के साथ गणेश आचार्य. गणेश ने रणवीर के लिए 'खलीबली' और 'धतड़ ततड़' जैसे गाने कोरियोग्राफ किए हैं.
बाजीराव मस्तानी के गाने 'मल्हारी' की कोरियोग्रफी के दौरान रणवीर के साथ गणेश आचार्य. गणेश ने रणवीर के लिए 'खलीबली' और 'धतड़ ततड़' जैसे गाने कोरियोग्राफ किए हैं. फिल्म 'ज़ीरो' में शाहरुख-सलमान पर फिल्माए गए गाने 'इशकबाज़ी' भी इन्होंने ही कोरियोग्राफ की थी.

कुल मिलाकर बात ये है कि दो नामी और काबिल लोगों की ये लड़ाई खत्म होनी चाहिए. बकौल गणेश इस लड़ाई को खत्म करने का उपाय ये है कि CDA और AIFTEDA को एक होना होगा. बड़े पदों पर नियुक्ति के लिए दोबारा से चुनाव हो और डांसर्स के हित में काम किया जाए.


वीडियो देखें: ये डांस टीचर, सनी देओल, सुनील शेट्टी और जितेन्द्र की सबसे मस्त कॉपी करता है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement