The Lallantop

ट्रोल ने वरुण धवन के कोरोना पॉजिटिव होने पर 'ओवरएक्टिंग' बोला, वरुण के जवाब के लोग फैन हो गए

वरुण के अलावा नीतू कपूर और मनीष पॉल भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए.

Advertisement
post-main-image
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर संक्रमण की न्यूज शेयर की. फोटो - इंस्टाग्राम
वरुण धवन चंडीगढ़ में शूट कर रहे थे. अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए. फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल भी हैं. 'गुड न्यूज' वाले राज मेहता ही इसे बना रहे है. हालांकि, अभी शूटिंग को बंद कर दिया गया है. कारण था एक-के-बाद-एक एक्टर्स का बीमार पड़ना. कोरोना टेस्ट करवाने पर कुछेक की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई. खुद वरुण भी इसकी चपेट में आए.
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा,
इस महामारी के बीच मैं अपने काम पर लौटा और कोविड का शिकार हो गया. प्रॉडक्शन ने सारे इंतज़ाम किए थे. लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड 19. प्लीज अपना पूरा ख्याल रखिए. मुझे लगता है मैं भी और सावधानी बरत सकता था. सोशल मीडिया पर अपने लिए बहुत गेट वेल सून के मैसेज देख रहा हूं, उन सभी के लिए शुक्रिया.

वरुण के पोस्ट पर ज्यादातर कमेंट्स उनकी अच्छी सेहत की कामना के लिए आए. लेकिन अपवाद तो हर जगह होते हैं. यहां भी मिले. सोशल मीडिया की भाषा में इन्हे ट्रोल कहा जाता है. बात कोई भी हो, बस चुटकी लेनी है. इसी इच्छा से एक यूजर ने लिखा,
भाई सही में हुआ है ना? या फिर यहां भी नॉर्मल खांसी की ओवरएक्टिंग कर रहा है.
इस हालत में वरुण ऐसे घटिया मज़ाक के तो मूड में नहीं थे. पलटवार किया. लिखा,
वाउ, तुम बहुत मज़ाकिया हो. क्या ग़ज़ब का सेंस ऑफ ह्यूमर पाया है. दुआ करता हूं कि तुम या तुम्हारे परिवार को इससे ना गुजरना पड़े. हालांकि, उन्हे तुम्हारे घटिया सेंस ऑफ ह्यूमर को तो झेलना पड़ेगा. गेट वेल सून बेटा.
वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के दौरान कोरोना संक्रमित हुए. फोटो - इंस्टाग्राम
वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के दौरान कोरोना संक्रमित हुए. फोटो - इंस्टाग्राम

बता दें वरुण से पहले नीतू कपूर और मनीष पॉल की तबीयत खराब हुई थी. दोनों बाद में कोविड पॉज़िटिव पाए गए. नीतू कपूर को फौरन एयरबस से मुंबई लाया गया. वही मनीष भी मुंबई लौटकर अपना ध्यान रख रहें हैं. फिल्म के दूसरे कलाकार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी ने भी टेस्ट करवाया. रिपोर्ट नेगेटिव आई और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement